फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ganga's water level rises again, likely to rise further today

Agra News: फिर बढ़ा गंगा का जलस्तर, आज और बढ़ने की संभावना

Tue, 13 Aug 2024 03:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 13 Aug 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Ganga's water level rises again, likely to rise further today
कासगंज। गंगा के जलस्तर में लगातार उतार चढ़ाव का क्रम चल रहा है। पहाड़ो पर हुई बारिश के बाद फिर से गंगा में उफान आने लगा है। गंगा की खादर के इलाके जलमग्न होने लगे हैं। मंगलवार को जलस्तर में और वृद्धि होने के आसार हैं। इसको लेकर तटीय इलाकों के ग्रामीण चिंतित हैं। सिंचाई विभाग बढ़े हुए जलस्तर को लेकर सतर्कता बरत रहा है। बांधों पर निगरानी बढ़ाई गई है।पहाड़ों पर बारिश के बाद हरिद्वार भीमगोड़ा बैराज से करीब 35 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं बिजनौर बैराज से करीब 95 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज बढ़ गया। इसका दबाव नरौरा बैराज पर बढ़ते ही नरौरा से डिस्चार्ज बढ़ा दिया गया है। इसका असर मंगलवार को जिले में दिखेगा जिसके फलस्वरूप गंगा का जलस्तर और बढ़ जाएगा। लगातार गंगा के जलस्तर में उतार चढ़ाव के कारण कटान के लिए संवेदनशील गांव बरौना के तटबंधों को क्षति की आशंका बनी हुई है। फिलहाल सभी बांध सुरक्षित हैं। जलस्तर बढऩे से सदर तहसील के गांव उढ़ेर, दतलाना, बघेला पुख्ता व लहरा के खादर इलाकों में गंगा का पानी आ गया है। वहीं किलौनी किसौल सहित आस पास के गांव की खादर में मंगलवार को पानी पहुंचने के आसार बने हुए हैं। पटियाली के निचले तटीय इलाकों की खादर में भी गंगा का पानी पहुंच गया है। ऐसी स्थिति में पानी बढ़ने पर खादर के और हिस्सों में भी पानी पहुंचेगा। जिले में लो फ्लड के हालात मंगलवार को बनेंगे। इसको लेकर सिंचाई विभाग सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed