{"_id":"66c0ea269610ac59bd0f62d2","slug":"gangas-water-level-decreased-by-another-5-centimeters-mainpuri-news-c-175-1-kas1001-119628-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ganga Flood: कासगंज में गंगा का जलस्तर हुआ 5 सेंटीमीटर कम, राहत की ली सांस...पर खतरी अभी बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ganga Flood: कासगंज में गंगा का जलस्तर हुआ 5 सेंटीमीटर कम, राहत की ली सांस...पर खतरी अभी बरकरार
Sun, 18 Aug 2024 01:44 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sun, 18 Aug 2024 01:44 PM IST
सार
गंगा के उफान से लोगों में जो दहशत दिख रही थी, वो पांच सेंटीमीटर जलस्तर घटने से कम हुई है। हालांकि खतरा अभी बरकारार है।
विज्ञापन
गंगा का पानी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कासगंज में गंगा के जलस्तर में लगातार उतार चढ़ाव का क्रम चल रहा है। शनिवार को गंगा के जलस्तर में 5 सेंटीमीटर की कमी और दर्ज की गई। जलस्तर में कमी होने के कारण एक बार फिर से बरौना में कटान की आशंका बन गई है। इसे देखते हुए सिंचाई विभाग ने बरौना पर निगरानी बढ़ाई है। फिलहाल सभी तटबंध सुरक्षित हैं।
ग्रामीण भी जलस्तर कम होने से राहत में आए हैं। गंगा के जलस्तर में 24 घंटे में 5 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई। शुक्रवार को कछला पर जलस्तर 163.35 मीटर के निशान पर था। जबकि शनिवार को यह जलस्तर घटकर 163.30 मीटर के निशान पर आ गया। वहीं बैराजों का डिस्चार्ज भी 24 घंटे में कम हुआ है, लेकिन हरिद्वार का डिस्चार्ज स्थिर बना हुआ है।
बिजनौर और नरौरा से डिस्चार्ज की कमी दर्ज हुई है। जलस्तर में कमी से गंगाघाटों पर भी श्रद्धालु राहत महसूस कर रहे हैं। अभी और जलस्तर कम होने का अनुमान बताया गया है। सिंचाई विभाग को बरौना में कटान की आशंका सता रही है। क्योंकि जब गंगा के जलस्तर में कमी आती है तो कटान होता है। ऐसी स्थिति को देखते हुए बरौना में निगरानी बढ़ाई गई है।