फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gangajal Supply Short In Agra Water Crisis For Next Two Days

पानी की परेशानी: गंगाजल की सप्लाई हुई कम, दो दिन रहेगा जलसंकट, जब भी आए भरकर रख लें पानी

Thu, 10 Jun 2021 12:31 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 10 Jun 2021 12:31 AM IST
सार

370 एमएलडी की जगह केवल 100 एमएलडी गंगाजल की हो रही है पालड़ा फॉल से आपूर्ति
 

विज्ञापन
Gangajal Supply Short In Agra Water Crisis For Next Two Days
सिकंदरा स्थित वाटर वक्स में गंगाजल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दस दिन के अंदर हरिद्वार में अपर गंगा कैनाल से गंगाजल की सप्लाई फिर कम हो गई। बुधवार सुबह से ही केवल 100 एमएलडी पानी की सप्लाई हो पाई। इससे शहर के छह लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए। उन्हें बहुत कम मात्रा में पानी मिल पाया। वहीं सिकंदरा वाटरवर्क्स से जुड़े क्षेत्रों में पानी की परेशानी ज्यादा रही।

विज्ञापन


सिंचाई विभाग के मुताबिक अपर गंगा कैनाल से अगले दो दिन तक गंगाजल का डिस्चार्ज कम ही रहेगा। आगरा को 370 एमएलडी गंगाजल अपर गंगा कैनाल के जरिए बुलंदशहर के पालड़ा फॉल से मिलता है। एक चौथाई पानी की सप्लाई से इसका असर गुरुवार और शुक्रवार तक बना रहेगा। जलनिगम और जलकल विभाग ने लोगों से अगले दो दिनों तक सप्लाई के दौरान पानी की एक-एक बूंद बचाने की अपील की है।
विज्ञापन


हरिद्वार से अपर गंगा कैनाल के जरिए बुलंदशहर के पालड़ा फॉल पर पानी पहुंचता है, जहां से कंड्यूम पाइपलाइन के जरिए आगरा और मथुरा को गंगाजल मिलता है। जीवनी मंडी वाटरवर्क्स पूरी तरह से गंगाजल पर आधारित है तो सिकंदरा प्लांट में गंगाजल के साथ यमुना जल के शोधन के लिए एमबीबीआर प्लांट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह से ही गंगाजल की आपूर्ति कम हुई और महज 100 एमएलडी तक ही डिस्चार्ज मिला तो जलनिगम ने सिकंदरा वाटरवर्क्स पर गंगाजल का प्लांट बंद करके पूरी सप्लाई जीवनी मंडी वाटरवर्क्स को भेज दी। जीवनी मंडी पर 90 एमएलडी का प्लांट चलाया गया, जबकि सिकंदरा वाटरवर्क्स पर एमबीबीआर प्लांट को 144 एमएलडी क्षमता के साथ चलाया गया। इससे शहर में करीब 125 एमएलडी पानी कम मिला।

अगले दो दिनों तक हरिद्वार से अपर गंगा कैनाल में डिस्चार्ज इतना ही या इससे कम भी हो सकता है। ऐसे में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को पूरे शहर में ही पानी की सप्लाई कम हो सकती है। जलनिगम ने सिंचाई विभाग को पत्र लिखकर डिस्चार्ज बढ़ाने की मांग की है ताकि सिकंदरा वाटरवर्क्स में गंगाजल के प्लांट चलाए जा सकें। इसका असर सिकंदरा वाटरवर्क्स से जुड़े क्षेत्रों पर ज्यादा पड़ेगा। 

पानी बर्बाद न करें
हरिद्वार से पानी कम मिलने के कारण जो गंगाजल मिला, उसे जीवनी मंडी वाटरवर्क्स भेज दिया गया। सिकंदरा वाटरवर्क्स में एमबीबीआर प्लांट को पूरी क्षमता पर चलाकर सप्लाई दी गई है, पर कल तक लोग सब्र से काम लें और पानी की फिजूलखर्ची न करें। - आरके गुप्ता, प्रोजेक्ट मैनेजर, जलनिगम, गंगाजल इकाई

आगरा श्री पारस अस्पताल: स्टाफ ने शिवसेना पदाधिकारियों और कार्यकर्ता पीटे, जिलाध्यक्ष सहित पांच घायल 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed