फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attack On Shiv sena Leaders In Paras Hospital Agra Crime News

आगरा श्री पारस अस्पताल: स्टाफ ने शिवसेना पदाधिकारियों और कार्यकर्ता पीटे, जिलाध्यक्ष सहित पांच घायल 

Wed, 09 Jun 2021 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 09 Jun 2021 12:10 AM IST
सार

शिवसेना के जिलाध्यक्ष विनीत वर्मा ने बताया कि रात आठ बजे वो महानगर अध्यक्ष मयंक पाठक और कार्यकर्ताओं के साथ श्री पारस अस्पताल पर आए थे। 

विज्ञापन
Attack On Shiv sena Leaders In Paras Hospital Agra Crime News
श्री पारस अस्पताल में हुई मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में श्री पारस अस्पताल के बाहर शिवसेना पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का कर्मचारियों से विवाद हो गया। आरोप है कि कर्मचारियों ने जमकर गुंडई की। शिवसेना जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष सहित अन्य की लात-घूंसों से पिटाई की। सरिया और डंडे भी बरसाए। जिलाध्यक्ष को बेल्ट से बांधकर खींचा। मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। इनमें तीन कार्यकर्ताओं के सिर में चोट लगी है। 

विज्ञापन


शिवसेना के जिलाध्यक्ष विनीत वर्मा ने बताया कि रात आठ बजे वो महानगर अध्यक्ष मयंक पाठक और कार्यकर्ताओं के साथ श्री पारस अस्पताल पर आए थे। इस दौरान मीडिया भी मौजूद थी। उन्होंने मीडिया से बात की। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसी बीच कुछ कार्यकर्ता अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल जानने लगे। तभी अस्पताल के कर्मचारी बाहर आ गए। उन्होंने हमला बोल दिया। 
विज्ञापन


आरोप है कि कर्मचारियों ने कार्यकर्ताओं की पिटाई लगाना शुरू कर दिया। लात-घूंसों से पिटाई लगाई। इस दौरान सरिया और डंडे भी मारे। विनीत वर्मा और मयंक पाठक गाड़ी में बैठे थे। वह कार्यकर्ताओं को बचाने आए। इस पर कर्मचारियों ने उन पर भी हमला बोल दिया। विनीत वर्मा के गले में बेल्ट डालकर खींचा। जिलाध्यक्ष का कहना है कि वह किसी तरह जान बचाकर भागे। घटना से अस्पताल में अफरातफरी मच गई। मीडिया ने हमलावरों के फुटेज भी बनाए। इसके बावजूद कर्मचारी मारपीट करते रहे। उस समय पुलिस भी नहीं थी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष का कहना है कि थाना न्यू आगरा पहुचंकर पुलिस से शिकायत की। मगर, पुलिस उल्टा उन पर ही आरोप लगाने लगी। पुलिसकर्मियों ने उनके खिलाफ ही मुकदमे की धमकी दे डाली। काफी देर बाद घायल जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष सहित माधव गौतम, विशाल प्रजापति, शिवम प्रजापति को मेडिकल के लिए भेजा। 

थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान का कहना है कि थाना पर तहरीर देने कोई नहीं आया है। कोई घायल भी नहीं पहुंचा।

आगरा: श्री पारस अस्पताल के संचालक डॉ. अरिंजय जैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, लगाईं ये धाराएं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed