फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ganga yatra

गंगायात्रा आज, प्रशासन ने की स्वागत की तैयारियां

Tue, 28 Jan 2020 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
ganga yatra
कासगंज के लहरा गंगाघाट पर गंगायात्रा के स्वागत की तैयारियों का निरीक्षण करते कमिश्नर साथ में अन? - फोटो : KASGANJ
कासगंज। जिले में बुधवार को पहुंच रही गंगायात्रा का प्रशासन भव्य स्वागत करेगा। लहरा एवं कछला गंगाघाट पर प्रशासन ने तैयारियां की हैं। गंगा किनारे की सभी ग्राम पंचायतों में स्वागत द्वार बनाए गए हैं। जहां एक ओर प्रशासन स्वागत की तैयारियां पूर्ण कर चुका है वहीं जिले के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री यात्रा का भव्य स्वागत करेंगे। आयोजन की तैयारियां ऐसी की गई हैं मानों गंगा के किनारे सजने संवरने के साथ ही खूबसूरती से चमक उठे हैं।
विज्ञापन

गंगा यात्रा सबसे पहले कछला गंगाघाट पर पहुंचेगी। यहां से दोपहर 1 बजे यात्रा स्टीमर द्वारा लहरा गंगाघाट पहुंच जाएगी। यहां जिले के प्रभारी मंत्री अनिल शर्मा और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना यात्रा का लहरा गंगाघाट पर स्वागत करेंगे। भव्य स्वागत के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। सभी विभागों को गंगायात्रा के स्वागत की तैयारियों में लगाया गया है। मुख्य आयोजक विभाग वन विभाग है।
विज्ञापन

पंचायत राज विभाग ने सभी ग्राम प्रधानों और पंचायत सचिवों को निर्देशित कर दिया है कि वह यात्रा की पूरी तैयारी कर लें। सफाई कर्मियों की टीमें बनाकर गांव साफ सुथरे बनाए रखें। इसके अलावा पंचायत राज विभाग ने गांव में यात्रा के स्वागत के लिए जगह जगह स्वागत द्वार बना दिए हैं। चबूतरे बनाए गए हैं। खेल के मैदान विकसित किए गए हैं। प्रशासन देर शाम तक तैयारियों में जुटा रहा है। जिला प्रशासन बदायूं जिला प्रशासन से संपर्क में रहकर यात्रा की भव्य तैयारी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed