{"_id":"698c04f41ea1121ab309a177","slug":"ganga-water-pipeline-damaged-again-near-isbt-lakhs-of-litres-wasted-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: आईएसबीटी पर फिर टूटी गंगाजल लाइन, लाखों लीटर गंगाजल बर्बाद; 20 दिन में दूसरी बड़ी लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: आईएसबीटी पर फिर टूटी गंगाजल लाइन, लाखों लीटर गंगाजल बर्बाद; 20 दिन में दूसरी बड़ी लापरवाही
Wed, 11 Feb 2026 09:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 11 Feb 2026 09:56 AM IST
सार
आगरा के आईएसबीटी के पास ग्रीन गैस के ठेकेदार ने गंगाजल की पाइप लाइन तोड़ दी। इस वजह से लाखों लीटर गंगाजल सड़क पर बह गया।
विज्ञापन
विस्तार
आगरा-मथुरा नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे गैस पाइप लाइन बिछा रहे ग्रीन गैस कंपनी के ठेकेदार ने 20 दिन में दूसरी बार गंगाजल आपूर्ति करने वाली मुख्य पाइप लाइन क्षतिग्रस्त कर दी। जलकल के अफसरों ने फौरी तौर पर रिसाव कम कर दिया लेकिन मरम्मत नहीं शुरू कर सके। इस लाइन की मरम्मत शुरू करने के दौरान आधे शहर में सप्लाई प्रभावित हो सकती है।
करीब 20 दिन पहले ग्रीन गैस कंपनी ने खंदारी चौराहे पर जलकल की गंगाजल सप्लाई करने वाली मुख्य लाइन क्षतिग्रस्त कर दी थी। जलकल ने उस समय जुर्माना लगाया लेकिन कंपनी के अधिकारी नहीं सुधरे। नतीजा यह हुआ कि कंपनी के ठेकेदार ने अब आईएसबीटी के पास लाइन क्षतिग्रस्त कर दी।
जलकल महाप्रबंधक एके राजपूत ने बताया कि पानी के रिसाव को कम किया गया है। चूंकि इस लाइन की मरम्मत करने के लिए मुख्य लाइन की सप्लाई बंद की जाएगी जिसकी वजह से बड़े क्षेत्र को होने वाली सप्लाई प्रभावित हो सकती है। ऐसे में पहले मदिया कटरा क्षेत्र की सप्लाई सुचारू की जाएगी। उसके बाद आईएसबीटी पर काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
कोशिश की जाएगी कि मरम्मत जल्द कर ली जाए ताकि पानी की आपूर्ति कम से कम समय के लिए प्रभावित हो। बता दें, इस मुख्य लाइन से बुलंदशहर से आगरा आने वाला पानी सिकंदरा वाटरवर्क्स से जोनल पंपिंग स्टेशनों तक पहुंचता है। इनमें लॉयर्स कॉलोनी, लोहामंडी, हलवाई की बगीची जोनल पंपिंग स्टेशन शामिल हैं। ऐसे में इस लाइन के बंद होने पर लगभग आधे शहर में पानी की सप्लाई प्रभावित हो सकती है।