फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ganga water level increased by 45 cm

Agra News: गंगा के जलस्तर में हुई 45 सेंटीमीटर की वृद्धि

Sun, 21 Jul 2024 02:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 21 Jul 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Ganga water level increased by 45 cm
कासगंज। गंगा के जलस्तर में लगातार उतार चढ़ाव का क्रम चल रहा है। बैराजों से डिस्चार्ज बढ़ते ही कछला ब्रिज पर 45 सेंटीमीटर की जलस्तर में वृद्धि हो गई। जलस्तर की इस वृद्धि से तटीय इलाकों में कोई दिक्कत नहीं होगी, केवल गंगाघाटों पर गंगास्नान करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सिंचाई विभाग निरंतर जलस्तर की निगरानी कर रहा है।शुक्रवार को गंगा का जलस्तर 162.15 मीटर के निशान पर था, लेकिन शुक्रवार को हरिद्वार और बिजनौर बैराज से पानी का डिस्चार्ज बढ़ गया था। जिससे नरौरा बैराज पर पानी का दबाव बढ़ा। नरौरा से करीब 6 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज बढऩे के कारण कछला ब्रिज पर जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई। कछला ब्रिज पर जलस्तर 162.60 मीटर के निशान पर पहुंच गया। अभी गंगा में जलस्तर साधारण स्तर का है। जिससे तटीय इलाकों को कोई खतरा नहीं है और न ही कटान पीड़ित गांव बरौना में कटान का खतरा है। गंगाघाटों पर इस समय कांवड़ भरने के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। जिससे जल अधिक होने के कारण उन्हें दिक्कतें उठानी पड़ सकती हैं। अधिक पानी होने के कारण गंगास्नान करने वाले श्रद्धालुओं को संकेतक लगाकर पानी की गहराई के बारे में आगाह किया गया है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता शेर सिंह का कहना है कि गंगा के जलस्तर में शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को 45 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। बाढ़ का अभी कोई खतरा नहीं है। सिंचाई विभाग निरंतर निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed