फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ganga

बूढ़ी गंगा का निरीक्षण करने पहुंचे केंद्रीय जल निदेशक, देखी व्यवस्थाएं

Thu, 06 Feb 2020 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
ganga
कासगंज। केंद्रीय जल आयोग के निदेशक बृहस्पतिवार को बूढ़ी गंगा का निरीक्षण करने पहुंच गए। कछला गंगाघाट के अलावा बूढ़ी गंगा की व्यवस्थाएं भी उन्होंने देखीं। इसके अलावा अलीगढ़ की सीमा से फर्रुखाबाद की सीमा तक निरीक्षण किया। वहीं गंगावन की व्यवस्थाएं भी देखीं।
विज्ञापन

जल निगम के आयोग जीएल बंसल बृहस्पतिवार को अलीगढ़ सीमा से निरीक्षण करते हुए कासगंज जिले की बूढ़ी गंगा तक पहुंचे। यहां उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा बूढ़ी गंगा के जीर्णोद्धार को की गई पहल की सराहना की। गंगावन पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने कछला गंगानदी पर भी निरीक्षण किया। इसके बाद वह तटीय गांव का निरीक्षण करते हुए फर्रुखाबाद जिले की सीमा में पहुंचे।
विज्ञापन

इससे पहले उन्होंने गांव चंदनपुर घटियारी पहुंचकर गंगावन का निरीक्षण किया। यहां गंगावन में लगाए गए पौधों के पोषण पर संतोष जताया। कहा कि इसी तरह के गंगावन अन्य जिलों में स्थापित करने की पहल भी की जाएगी। जल आयोग के निदेशक ने कहा कि इस तरह की पहल सराहनीय है। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, परियोजना निदेशक रामायण सिंह के अलावा विकास विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed