फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ganga

तीर्थनगरी में लगा आस्था का मेला, पूर्णिमा पर स्नान को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Thu, 12 Dec 2019 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
ganga
कासगंज के सोरों में अन्न क्षेत्र आयोजन के दौरान साधुओं को प्रवचन देते साधू - फोटो : KASGANJ
सोरों(कासगंज)। वार्षिक अमृतकुंभ मेला मार्गशीर्ष का अंतिम स्नान पूर्णिमा पर्व पर हुआ। तीर्थनगरी में स्नान पर्व पर हजारों श्रद्धालु उमड़े। गंगा मइया के जयकारों से पूरा कस्बा गूंजता रहा। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने देव दर्शन किए।
विज्ञापन

पूर्णिमा पर्व पूर्व संध्या बुधवार से ही सोरों में देशभर के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने लगी। राजस्थान, मध्यप्रदेश के अलावा प्रदेश के कई जिलों से हजारों श्रद्धालु सोरों पहुंचे। गुरुवार सुबह ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं की भी हरिपदी के घाट पर उमड़ पड़ी। श्रद्धा के आगे ठंड की परवाह नहीं की गई। हर हर गंगे के जयकारों के साथ हरिपदी के पवित्र जल में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई।
विज्ञापन

हरिपदी के वराह घाट, लाल घाट, मानस घाट, सोमेश्वर घाट, बरीवाला घाट, तुलसी घाट सहित सभी घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने मां गंगा की पूजा अर्चना की और दूध चढ़ाया। साधु संतों ने गंगा मइया की आरती उतारी। श्रद्धालुओं ने हरिपदी घाट की परिक्रमा भी लगाई। गंगास्नान के बाद श्रद्धालु देव दर्शन करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वराह मंदिर में पहुंच श्रद्धालुओं ने भगवान वराह और मां लक्ष्मी की दर्शन किए और परिवार की खुशहाली के लिए आशीष मांगा। वहीं भगवान श्याम वराह मंदिर, रघुनाथ मंदिर, गणपति मंदिर, बालाजी दरबार, द्वारिकाधीश, बटुकनाथ, सिद्ध हनुमान, सोमेश्वर, पंचमहाशक्ति मंदिर पर भी श्रद्धालु देवदर्शन के लिए पहुंचे।
मेला ग्राउंड से सड़कों तक कड़ी निगरानी
सोरों। पुलिस ने भीड़ के दबाव के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह के अलावा मेला प्रभारी दशरथ सिंह के नेतृत्व में अलग अलग टीमों ने व्यवस्था पर नजर रखी। सड़क से लेकर मेला ग्राउंड तक सुरक्षा एवं यातायात की व्यवस्था बनाने का प्रयास किया।
जगह-जगह लगा रहा जाम, रूट डायवर्ट
सोरों। पूर्णिमा स्नान पर्व पर सड़क और रेलमार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सड़क मार्ग पर जगह-जगह जाम लगा रहा। वाहनों के दबाव के चलते यातायात व्यवस्था चरमराई रही। घंटों वाहन जाम में फंसे रहे। कासगंज-बरेली मार्ग पर आने जाने वाले वाहन सोरों में घंटों फंसे रहे। कासगंज में यातायात पुलिस ने रूट डायवर्ट किया। वाहनों को कैनाल बाईपास और अमरपुर घाट बाईपास से निकाला गया।

सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क
- सोरों मेले की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। पूर्णिमा पर्व पर भीड़ भाड़ के मद्देनजर पुलिस ने कड़ी निगरानी की- डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed