फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ganga,

गंगानदी में लगातार बढ़ रहा जलस्तर, अलर्ट जारी

Wed, 17 Jul 2019 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
ganga,
कासगंज कछला गंगाघाट पर गंगा के पानी से डूबी झोपड़ियां - फोटो : KASGANJ
कासगंज। पहाड़ों पर हो रही बारिश का असर गंगा नदी में देखने को मिल रहा है। कछला गंगा नदी के जलस्तर में तेजी के साथ बढ़ोत्तरी हो रही है। प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए अलर्ट जारी कर दिया। पुलिस प्रशासन और सिंचाई विभाग के अफसरों ने गंगा के तटीय इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हो रही बारिश से बैराजों पर पानी का दबाव बढ़ गया है जिससे पानी नहर और नदियों में छोड़ा जा रहा है। कछला गंगानदी में भी पानी छोड़ा गया है। गंगाघाटों पर उफान का दृश्य देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों में कछला गंगानदी में 40 सेंटीमीटर पानी बढ़ गया है। जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी से नदी किनारे बसे गांव के ग्रामीणों की चिंताएं बढ़ने लगी हैं। क्योंकि पिछले कई सालों से बारिश के मौसम में हर बार तराई क्षेत्र में लोगों को बाढ़ का कहर झेलना पड़ता है। गंगानदी में पानी बढ़ने के बाद पुलिस प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। गंगा घाटों पर बनी कई झोपड़ियां पानी में डूब गई हैं। पुलिस ने गंगा तटों पर गहराई की ओर बनी दुकानें हटवा दी हैं। दुकानदारों ने पूजा सामग्री की दुकानें ऊपरी किनारे पर लगाना शुरू कर दिया है। मांझियों ने अपनी नौकाओं की निगरानी बढ़ा दी है। छोटी नावों को किनारों से बांध दिया है। जलस्तर बढ़ने के दौरान प्रवाह में अधिक तीव्रता न होने के कारण मांझियों का मानना है कि रात में अचानक और तेजी से जलस्तर बढ़ सकता है। डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने सिंचाई विभाग के अफसरों को निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने गंगा किनारे के गांव के ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है। दतलाना, लहरा, बघेला सहित कई गांव में सोरों पुलिस ने ग्रामीणों को सतर्क किया।
विज्ञापन

आंकड़े पर एक नजर-
165 सेंटीमीटर पर कछला गंगानदी में खतरे का निशान।
162.85 सेंटीमीटर निशान तक बुधवार को पहुंचा पानी।
162.45 सेंटीमीटर जलस्तर मंगलवार को था कछला गंगाघाट पर।
41704 क्यूसेक पानी हरिद्वार से छोड़ा गया।
31328 क्यूसेक पानी बिजनौर से छोड़ा गया।
31131 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज नरौरा से किया गया।
गंगा का जलस्तर धीमे धीमे बढ़ रहा है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिम्मेदारों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अभी बाढ़ का कोई खतरा नहीं है। चंद्र प्रकाश सिंह, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

कछला गंगानदी में पानी का जलस्तर बढ़ रहा है। अलर्ट जारी कर सतर्कता बरती जा रही है। बाढ़ से निपटने के लिए विभाग पूरी तरह तैयार है। बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। अरुण कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग।

- गांव गांव पहुंचकर ग्रामीणों को सतर्क कर रहे हैं। अलग अलग उपनिरीक्षकों के नेतृत्व में पुलिस को गंगा किनारे के गांव में भेज रहे हैं। इसके अलावा स्वयं निगरानी कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट दे रहे हैं। रिपुदमन सिंह, कोतवाली प्रभारी, सोरों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed