फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ganga Flood spate in Kasganj DM inspected coastal villages and raw dams

Flood: कासगंज में उफान पर गंगा, डीएम ने तटवर्ती गांवों एवं कच्चे बांधों का किया निरीक्षण

Fri, 14 Jul 2023 11:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 14 Jul 2023 11:55 AM IST
सार

गंगा का जलस्तर अधिक नहीं है, लेकिन जान माल की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं। बाढ़ संबंधी सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए सिंचाई खंड कासगंज के पीएलजीसी कॉलोनी स्थित कार्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Ganga Flood spate in Kasganj DM inspected coastal villages and raw dams
गंगा में उफान का अलर्ट करते पुलिसकर्मी लहरा गंगा घाट पर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में गंगा के तटवर्ती इलाकों में बढ़ते जल स्तर को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने तटवर्ती गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधीनस्थों को सुरक्षात्मक उपाय करने के आदेश दिए। साथ ही लहरा घाट पर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तटवर्ती ग्राम दतलाना, लहरा, अल्लीपुर बरबारा बांध, नगला दल तथा ढेला सराय गांव एवं वहां बाढ़ रोकने के लिए की गई तात्कालिक व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अभी गंगा का जलस्तर अधिक नहीं है, लेकिन जान माल की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी उपाय कर लिए जाए। कोई लापरवाही न की जाए जिससे जल स्तर बढऩे पर ग्रामीणोंं को कोई समस्या हो। बाढ़ चौकियां पूर्ण रूप से सक्रिय की जाएं। इसके साथ ही चिकित्सा कैंप, पेयजल व्यवस्था, राहत शिविर, दवाओं की उपलब्धता, तटबंधों की सुरक्षा, गोताखोर व नावों, क्षतिग्रस्त होने वाले मार्गों को तत्काल ठीक कराने सहित समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण रखी जाएं। निरीक्षण के दौरान सदर एसडीएम पंकज कुमार एवं सिंचाई विभाग के अभियंता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - UP: लापता पत्नी दो साल बाद मिली, गोद में था एक साल का मासूम बच्चा; सामने आई हैरान कर देने वाली हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित

जिले में बाढ़ संबंधी सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए सिंचाई खंड कासगंज के पीएलजीसी कॉलोनी स्थित कार्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिया गया है। जिसका दूरभाष नं0 8868016669 है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी संजय शर्मा सहायक अभियंता प्रथम सिंचाई मोबाइल नंबर 9412720923 तथा सहायक प्रभारी अधिकारी नरेंद्र सिंह अवर अभियंता उपखंड सिंचाई मोबाइल नंबर 6396979107 बनाए गए हैं। अधिशाषी अभियंता सिंचाई अरूण कुमार ने बताया कि बाढ़ नियंत्रण 24 घंटे कार्य करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed