फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ganga, flood

बाढ़ का खतरा: जिले के 72 गांव होते हैं प्रभावित, प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता

Thu, 18 Jul 2019 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
ganga, flood
कासगंज में कादरगंज गंगाघाट पर सिंचाई विभाग की टीम के साथ निरीक्षण करते डीएम व एडीएम - फोटो : KASGANJ
कासगंज। गंगा का जलस्तर बढ़ने साथ ही प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने पूर्व में बाढ़ प्रभावित रहे तहसील पटियाली क्षेत्र के ग्राम नरदौली, कादरगंज तथा गंगा नदी के अन्य तटवर्ती ग्रामों में पहुंच कर निरीक्षण किया। ग्रामवासियों से बाढ़ से संबंधित गहनता से जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मी पूर्ण सतर्क रहें। बढ़ते जल स्तर पर पैनी नजर रहे, पल पल की खबर रखें और प्रतिदिन रिपोर्ट उपलब्ध करायें। समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण होनी चाहिए जिससे बाढ़ आने पर कोई अप्रत्याशित क्षति न पहुंचे। बाढ़ प्रभावितों के लिए बनाए गए बाढ़ राहत कैंपों में सर्च लाइटें, विद्युत, पेयजल, शौचालय, राशन, खाद्यान्न, दवाएं चिकित्सा आदि सभी सुविधाएं उपलब्ध रहें। बाढ़ कंट्रोल रूम निरंतर संचालित रहे। उन्होंने ने ग्रामीणों से कहा कि यदि बढ़ते जलस्तर या बाढ़ से संबंधित कोई भी दिक्कत या आपदा हो तो तुरंत कंट्रोल रूम और जिला प्रशासन को अवश्य सूचित करें। अपर जिलाधािकारी योगेंद्र कुमार, अधिशाषी अभियंता सिंचाई अरुण कुमार, एसडीएम पटियाली, तहसीलदार व संबंधित अधिकारीए कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

गंगा के जलस्तर पर एक नजर
- 38364 क्यूसेक पानी हरिद्वार से छोड़ा गया।
- 23409 क्यूसेक पानी बिजनौर से छोड़ा गया।
- 25915 क्यूसेक पानी नरौरा से छोड़ा गया।
- 162.60 मीटर के निशान पर है कछला में जलस्तर।
कादरगंज गंगाघाट पर पक्के घाट निर्माण की डिप्टी सीएम से मांग
कासगंज। कादरगंज गंगाघाट पर पक्के घाट बनवाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। पटियाली के विधायक ममतेश शाक्य ने पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को लखनऊ में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में गंगा नदी पर कहीं भी कोई पक्का घाट नहीं है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। पक्के घाट न होने के कारण गंगा में डूबने के तमाम हादसे भी हो जाते हैं। जिससे लोगों को अपनी जान गवानी पड़ती है। अमर उजाला ने इस संबंध में गंगा पर पक्के घाट बनाने के लिए लोगों की मांग उठाई थी। विधायक ममतेश शाक्य ने इस खबर का संज्ञान लेते हुए निर्माण की मांग की। गंगा के लहरा घाट को भी पक्का कराने की मांग भी उठाई जा रही है। विधायक ममतेश शाक्य एवं आरएसएस के विचारक अनुराग वार्ष्णेय ने जानकारी देते हुए बताया कि पक्के घाट का निर्माण आवश्यक है। डिप्टी सीएम ने घाट निर्माण के संबंध में आश्वासन दिया है। शीघ्र ही कादरगंज पर पक्के गंगाघाट का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed