Ganga Dussehra: कासगंज में गंगा स्नान के दौरान डूबे 10 श्रद्धालु, चार की मौत, 2 लापता
गंगा दशहरा पर कासगंज में गंगा स्नान के दौरान चार श्रद्धालुओं की डूबकर मौत हो गई, जबकि दो श्रद्धालु लापता है, उनकी तलाश की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहबाजपुर गंगाघाट पर चार डूबे
गंगास्नान के दौरान सुबह करीब 9 बजे सहबाजपुर गंगाघाट पर गंगास्नान के लिए श्रद्धालु पहुंच गए थे। इसी दौरान सहावर तहसील क्षेत्र के मंगदपुर गांव के तीन किशोर गंगा में स्नान के दौरान डूब गए। गंगा में डूबने वाले सौरभ (18) पुत्र विनोद कुमार, नितिन (16) पुत्र कमलेश, ममतेश(15) पुत्र देवेंद्र तीनों ही किशोर एक साथ गंगा में स्नान कर रहे थे और गहरे पानी में चले गए। जहां यह हादसा हुआ वह स्थान सहबाजपुर घाट से आगे की ओर था। जिससे यहां गंगास्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम थी। लोगों को जैसे ही मामले की जानकारी हुई तो स्थानीय गोताखोर किशोरों को बचाने के प्रयासों में जुटे, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद सौरभ और नितिन के गोताखोरों ने निकाल लिया। दोनों किशोरों को चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तीसरे किशोर ममतेश की तलाश शाम तक जारी रही।
गोताखोरों ने निकाले शव
वहीं दूसरा हादसा जिले के कादरगंज गंगाघाट पर हुआ। जहां अपने परिजनों के साथ गंगास्नान को पहुंचा बालक गंगास्नान करते समय डूब गया। बताया गया है कि 8 वर्षीय बालक जनक पुत्र पंडित भुल्ली निवासी ग्राम तरसी परिवार के लोगों के साथ गंगास्नान कर रहा था। गंगास्नान करते समय बालक का पैर फिसल गया और वह गंगा में डूब गया। गोताखोरों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद बालक के शव के शव को बाहर निकाल लिया। तीसरे हादसे में बलवीर (12) पुत्र मुकेश निवासी गजौरा परिजनों के साथ गंगास्नान को पहुंचा था। जो डूब गया। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद बालक का शव गंगा से बाहर निकाला।
6 श्रद्धालुओं को बचाया
वहीं कछला गंगाघाट पर भी श्रद्धालुओं के डूबने का हादसा हुआ। यहां सुबह के समय गंगास्नान कर रहे 6 श्रद्धालु गंगा में डूबे थे। जिन्हें तत्काल ही नाविक गोताखोरों ने बचा लिया था और बड़ा हादसा होते होते बच गया। उसके बाद राजस्थान का एक श्रद्धालु हेमराज मीणा (20) पुत्र कैलीराम निवासी ग्राम महापुरा थाना निबई जिला दत्तबास राजस्थान अपने साथियों के साथ गंगास्नान को पहुंचा था। गंगास्नान करते समय श्रद्धालु गंगा में डूब गया। गोताखोर श्रद्धालु की तलाश में जुटे हैं। बदायूं पुलिस भी मौके पर थी, लेकिन सायं तक श्रद्धालु बरामद नहीं हो सका। साथी श्रद्धालु हरिराम ने बताया कि गंगास्नान करते समय श्रद्धालु हेमराज डूबकर लापता हो गया।