फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gang Sexual Assault With Minor Girl At Mant Police Station

पेंशन स्वीकृत कराने के बहाने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, बालिका भी बनी दरिंदगी का शिकार

Tue, 05 Jan 2021 02:06 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 05 Jan 2021 02:06 PM IST
विज्ञापन
Gang Sexual Assault With Minor Girl At Mant Police Station
demo pic
मांट थाना क्षेत्र के एक गांव में बालिका के साथ दुष्कर्म किए जाने की रिपोर्ट अदालत के आदेश पर दर्ज की गई है। वहीं एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बालिका के रिश्तेदार द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि बालिका शौच के लिए गई थी। इसी दौरान गांव का एक युवक उसे टॉफी देने के बहाने अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म
पेंशन स्वीकृत कराने के बहाने जमुनापार थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जमुनापार थाना क्षेत्र की निवासी एक किशोरी का आरोप है कि शनिवार की शाम उसे एक युवक अपने साथ कस्बा के एक सरकारी कार्यालय में लेकर गया।
विज्ञापन


ताजमहल के पास सैलानियों को लुभाएगी नक्षत्र वाटिका, ग्रहों के अनुसार लगेंगे पौधे, जानिए इसकी खासियत
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि युवक ने किशोरी को परिवार के सदस्य की पेंशन स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया। युवक ने कार्यालय के एक कमरे में किशोरी को बंद कर लिया, कमरे में पहले से कई और लोग भी मौजूद थे। यहां युवक व उसके एक साथी ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान युवक के तीन साथी कमरे के बाहर निगहबानी करते रहे। किशोरी का कहना है कि जैसे-तैसे वह चंगुल से मुक्त हुई और परिजनों को फोन किया। सोमवार को थाना प्रभारी निरीक्षक भीम सिंह जावला ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।

एंटी रोमियो दल ने दस युवकों को दिए रेड कार्ड
कोसीकलां में बढ़ती छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर एंटी रोमियो दल सक्रिय है। सोमवार को पुलिस ने महिला पुलिसकर्मी के साथ मिलकर अभियान चलाया। इस दौरान चौराहे, स्कूल, कालेज व कोचिंग सेंटरों के आसपास बिना कारण घूम रहे दस युवकों को रेड कार्ड देते हुए नोटिस जारी किया। चेतावनी दी कि अगर दोबारा मिले तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर प्रमोद पंवार ने बताया कि जिनके खिलाफ यह रेड कार्ड जारी किया गया है, उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है, लेकिन उनके द्वारा कोई हरकत की गई तो मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed