फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gang rape victim assaulted by lawyer in agra

UP: गैंगरेप पीड़िता से अधिवक्ता ने किया दुष्कर्म...पुलिस को देख आरोपी ने की ऐसी हरकत, टूट गए दोनों पैर

Sat, 08 Nov 2025 10:33 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 08 Nov 2025 10:33 PM IST
सार

अधिवक्ता समझाैता कराने के बहाने युवती को अपने साथ ले गया। वह वापस जाना चाहती थी। अधिवक्ता ने रात होने की बात कहते हुए युवती को होटल में रुकवा दिया। इसके बाद उसके साथ घिनाैना काम किया।

विज्ञापन
Gang rape victim assaulted by lawyer in agra
आरोपी अधिवक्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना एकता क्षेत्र स्थित होटल ताज राॅयल में बृहस्पतिवार को गैंगरेप पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। आरोप है कि वह दीवानी में सुनवाई पर आई थी। आरोपियों का अधिवक्ता उसे समझाैते के बहाने अपने साथ ले गया। बीयर पिलाने के बाद होटल में कमरा दिला दिया। रात में कमरे में आकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर शुक्रवार को केस दर्ज कर लिया। आरोपी के ट्रांस यमुना स्थित घर में गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। वह पड़ोसी की छत से कूद गया। उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया। शनिवार को पुलिस ने एसएन मेडिकल काॅलेज में उसकी रिमांड ली। होटल में भी जांच की गई।
विज्ञापन


पीड़ित युवती औरैया की रहने वाली है। वर्ष 2022 में उसने थाना एत्मादपुर में सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था, जिसकी सुनवाई कोर्ट में चल रही है। बृहस्पतिवार को वह सुनवाई के लिए आई थी। युवती का आरोप है कि आरोपियों के अधिवक्ता जितेंद्र सिंह ने संपर्क कर कहा कि समझाैता करा देगा। मिलने के लिए बुलाने लगा। वह परेशान थी, इसलिए मिलने के लिए राजी हो गई।
विज्ञापन


आरोप है कि जितेंद्र सिंह गाड़ी में लेकर युवती को कुबेरपुर ले गया। रास्ते में बीयर भी पिलाई। आरोपियों ने बात की मगर उनमें बात नहीं बन सकी। वह वापस जाना चाहती थी, लेकिन रात हो चुकी थी। अधिवक्ता ने कहा कि रात में रुक जाओ। वह उसे एकता थाना क्षेत्र स्थित शिल्पग्राम के पास होटल ताज राॅयल में ले गया। कमरा नंबर 106 में ठहरा दिया। रात में खाना खिलाने के बहाने पहुंच गया। इसके बाद दुष्कर्म किया। उसे बाहर नहीं जाने दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

रात में वह पानी पीने के बहाने बाहर आई और होटल में छिप गई। बाद में आरोपी उसे ढूंढने आया। उससे बचकर वो कमरे में चली गई। दरवाजा बंद कर लिया। वह काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद चला गया। शुक्रवार को थाना एकता में जाकर शिकायत की।

एसीपी ताज सुरक्षा पियूष कांत राय ने बताया कि युवती की तहरीर पर दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज किया है। दबिश के दौरान आरोपी पड़ोसी की छत से कूदा, जिससे वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार कराया जा रहा है। उसके दोनों पैरों की हड्डी टूट गई हैं। इस पर उसका अस्पताल में ही रिमांड कराया गया। आरोपी जितेंद्र को ठीक होने पर जेल में दाखिल किया जाएगा।

होटल के सीसीटीवी कब्जे में लिए
एसीपी ने बताया कि जांच के लिए होटल में टीम भेजी गई। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में आरोपी नजर आ रहा है। रजिस्टर में भी उसने अपने नाम से एंट्री कराई थी। उसका होटल में आना प्रमाणित हो गया है। इसके अलावा कमरे से फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। इसकी रिपोर्ट मिलना बाकी है। उसके कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। उधर, आरोपी के बारे में जानकारी मिली है कि उसका भाई थाना एत्माद्दाैला क्षेत्र से लुटेरी दुल्हन के मामले में पकड़ा गया था। शादी के बाद युवती सामान समेटकर भाग गई थी।

ये भी पढ़ें-UP: चोर समझकर युवक की पीट-पीटकर हत्या...परिजनों का फूटा आक्रोश, जाम लगाने का प्रयास; पुलिस ने दर्ज किया केस

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed