फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Auto driver beaten to death in agra

UP: चोर समझकर युवक की पीट-पीटकर हत्या...परिजनों का फूटा आक्रोश, जाम लगाने का प्रयास; पुलिस ने दर्ज किया केस

Sat, 08 Nov 2025 04:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 08 Nov 2025 04:41 PM IST
सार

चोर-चोर का हल्ला मचाकर युवक को पकड़ लिया। उसे पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। बाद में पुलिस को भी बुला लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रामू को बचाया और घर छोड़ दिया।

विज्ञापन
Auto driver beaten to death in agra
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के गैलाना में चोरी के शक में ऑटो से दाल-चावल बेचने वाले 26 वर्षीय रामू की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। घायल की दो दिन बाद इलाज के दाैरान शुक्रवार को माैत हो गई। आक्रोशित परिजन ने शनिवार दोपहर असोपा तिराहे पर जाम लगाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। शाम को पुलिस की माैजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


फिरोजाबाद के बिहारी नगर निवासी रामू 15 साल से गैलाना में परिवार सहित किराये के मकान में रहते थे। उनके चचेरे भाई दीपक ने बताया कि रामू इलाके के रहने वाले अंसारी का ऑटो किराये पर चलाते थे। ऑटो से ही काॅलोनियों और मोहल्लों में घूमकर दाल-चावल बेचते थे। 5 नवंबर की रात करीब 8 बजे रामू फेरी लगाकर घर आए थे। कुछ देर रुकने के बाद पत्नी मुन्नी देवी से ऑटो का किराया देने की बात कहकर घर से निकले।
विज्ञापन


रास्ते में अंसार के घर जाने की जगह सतीश के घर का दरवाजा खटखटा दिया। आरोप है कि सतीश के परिवार के लोग आ गए। उन्होंने चोर-चोर का हल्ला मचा दिया। इस पर लोग जुट गए। उन्होंने रामू को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने लगे। उसे पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। बाद में पुलिस को भी बुला लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रामू को बचाया और घर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर आने पर रामू की तबीयत बिगड़ गई। 6 नवंबर को उसे एसएन मेडिकल काॅलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। थाना सिकंदरा में पीटने वालों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मारपीट की धारा में केस दर्ज करते हुए सतीश और राजू को नामजद किया था मगर पुलिस ने किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार रात करीब 8 बजे रामू की माैत हो गई। इसकी जानकारी पर थाना सिकंदरा पुलिस पहुंच गई। शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजन ने पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया।

शनिवार दोपहर ढाई बजे परिजन शव को घर लेकर आ रहे थे। इसकी सूचना पर बड़ी संख्या में मृतक के परिवार की महिलाएं गैलाना मार्ग पर असोपा अस्पताल तिराहे पर पहुंच गईं और जाम लगा दिया। इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंच गई और समझाकर उन्हें शांत करा दिया। इसके बाद महिलाएं वापस चली गईं। शव घर लाकर शाम 5 बजे अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के चचेरे भाई दीपक ने बताया कि मारपीट में गैलाना निवासी सतीश, राजू के अलावा डंबर, योगेश और सुरेंद्र भी शामिल थे। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि मुकदमे में तीनों के नाम बढ़ा दिए हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


सेप्टीसीमिया से हुई माैत
डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि रामू नशे की हालत में एक घर में चला गया था। इस पर लोगों को चोरी का शक हुआ। मामले में मारपीट का केस दर्ज कराया गया था। अब गैर इरादतन हत्या की धारा की बढ़ाई जाएगी। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में माैत सेप्टीसीमिया (रक्त विषाक्तता) से होने की बात सामने आई है। जांच कर साक्ष्य संकलन किए जाएंगे। इसके बाद कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed