फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gang rape accused's murdered in mathura

तीन भाइयों पर लगा गैंगरेप का आरोप, 24 घंटे के अंदर एक आरोपी की हत्या

Mon, 25 Jun 2018 10:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 25 Jun 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
gang rape accused's murdered in mathura
मृतक के परिवार की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में गैंगरेप के आरोपी की घटना के 20 घंटे के बाद मौत हो गई। परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पीड़ित किशोरी के पिता समेत नौ लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के गले की हड्डी टूटी बताई गई है। वहीं पीड़िता ने पुलिस के समक्ष 161 के बयान में केवल इसी युवक पर  दुष्कर्म का आरोप लगाया है। जबकि रिपोर्ट में उसके तीनों भाई का नाम लिखा था।    
विज्ञापन


थाना गोविंदनगर की एक कालोनी में शनिवार की सुबह 15 साल की नाबालिग को अगवा कर गैंगरेप करने का आरोप तीन सगे भाइयों हरिओम, विपिन और सुनील पर लगा था। 

तीन भाइयों पर लगा गैंगरेप का आरोप

पीड़िता के पिता ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस इनकी गिरफ्तारी को दबिश दे रही थी। इसी बीच 20 घंटे के अंदर गैंगरेप के आरोपी हरिओम की मौत हो गई। 

हरिओम की मां सीमा का आरोप है कि उसका बेटा घर पर ही था। रात को गैंगरेप पीड़िता के पिता समेत नौ लोग घर में घुस आए और पीट पीटकर उनके बेटे की हत्या कर दी। 

कार्यवाहक थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि गैंगरेप की पीड़िता ने 161 के बयान में केवल हरिओम को ही आरोपी बताया है। दोनों पड़ोसी हैं, जिसके चलते पेशबंदी चली आ रही है।

गला दबाकर हत्या का आरोप

मृतक हरिओम की मां सीमा का आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर पहले उनके बेटे की बेल्टों से जमकर पिटाई की और इसके बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मृतक के गले की हड्डी टूटी बताई गई है। इससे यह तो साफ हो गया कि हरिओम का गला दबाया गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed