फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gang of 4 vicious criminals registered

Agra News: 4 शातिर अपराधियों का गैंग किया रजिस्टर्ड

Tue, 31 Oct 2023 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 31 Oct 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Gang of 4 vicious criminals registered
कासगंज। सोरोंजी थाना पुलिस ने संगठित अपराध करने 4 अपराधियों को गैंग के रूप में रजिस्टर्ड किया। गैंग रजिस्टर्ड होने के बाद सभी अपराधियों की कड़ी निगरानी पुलिस के द्वारा की जाएगी। एसपी सौरभ दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि सोरोंजी थाना क्षेत्र में रहने वाले चार अपराधियों का गैंग रजिस्टर्ड किया गया है। इन पर हत्या, गैंगस्टर, बलवा, अपहरण आदि के मामले दर्ज हैं। इसमें गैंग लीडर प्रमोद निवासी हसनपुर है। इस पर हत्या के दो मामलों सहित कुल 7 मामले दर्ज हैं। इस गैंग का सदस्य बंबइया उर्फ गंगादयाल निवासी बदनपुर पर 8 मामले दर्ज हैं। अन्य सदस्य कन्हैया लाल निवासी मौजमपुर पर 5 मामले दर्ज हैं। जबकि पप्पू पंडित निवासी करुआवारा पर दो मामले दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि यह चारों अपराधी संगठित होकर अपराध करते हैं। उन्होंने कहा कि लगातार अपराधियों को चिह्नित करके गैंग रजिस्टर्ड करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed