फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gang Misdeed With 12 Class Girl Student Crime News Mathura

दुस्साहस: मथुरा में बाजार जाती छात्रा को कार में डाल ले गए आरोपी, सामूहिक दुष्कर्म से सनसनी

Sat, 01 May 2021 06:15 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 01 May 2021 06:15 PM IST
सार

थाना गोवर्धन के कसबा की रहने वाली विधवा की बेटी 12 की कक्षा में पढ़ती है। शुक्रवार की सुबह छात्रा बाजार सामान लेने गई। रास्ते से तीन-चार युवकों ने उसे कार में डाल लिया और ले गए। रास्ते में छात्रा से दुष्कर्म किया और दो घंटे बाद युवक बदहवास हालात में घर के पास फेंक गए।

विज्ञापन
Gang Misdeed With 12 Class Girl Student Crime News Mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में दर्दनाक घटना सामने आई है। गोवर्धन में घर से सामान लेने जा रही 16 साल की छात्रा को दिनदहाड़े युवकों ने कार में डाल लिया। इसके बाद युवक उसे किसी स्थान पर ले गए। यहां सामूहिक दुष्कर्म किया और बदहवास घर के पास फेंक गए। छात्रा की मां ने एक नामजद समेत अज्ञातों के खिलाफ थाना गोवर्धन में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

 
थाना गोवर्धन के कसबा की रहने वाली विधवा की बेटी 12 की कक्षा में पढ़ती है। शुक्रवार की सुबह छात्रा बाजार सामान लेने गई। रास्ते से तीन-चार युवकों ने उसे कार में डाल लिया और ले गए। रास्ते में छात्रा से दुष्कर्म किया और दो घंटे बाद युवक बदहवास हालात में घर के पास फेंक गए।
विज्ञापन


उससे पहले छात्रा को जान से मारने की धमकी दी। छात्रा ने पूरा घटनाक्रम मां को बताया। मां अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची। यहां पुलिस ने मां की तहरीर पर पड़ोसी यश उपाध्याय और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद छात्रा को मेडिकल के लिए भिजवाया। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छात्रा का मेडिकल कराया जा रहा है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसों को मिलेगी संजीवनी: नया ऑक्सीजन प्लांट शुरू, खाली सिलिंडर लाएं, पांच मिनट में भरवाकर ले जाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed