फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ganesh procession will start from Siddhi Vinayak temple today

Agra News: सिद्धि विनायक मंदिर से आज निकलेगी गणेश शोभायात्रा

Mon, 14 Sep 2026 02:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 14 Sep 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Ganesh procession will start from Siddhi Vinayak temple today
124....गोकुलपुरा स्थित प्राचीन सिद्धि विनायक मंदिर में गणेश महोत्सव के पोस्टर का विमोचन करते मह
आगरा। गोकुलपुरा स्थित श्री सिद्धि विनायक मंदिर में 10 दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को शोभायात्रा के साथ होगा। इस शोभायात्रा में 140 वर्ष पुरानी चंदन से निर्मित गणपति प्रतिमा मुख्य आकर्षण होगी। श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव सवारी मेला विकास कमेटी शोभायात्रा निकालेगी। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय इसका उद्घाटन करेंगे। मंदिर के महंत मनीष शर्मा ने बताया कि मंदिर का इतिहास लगभग 380 वर्ष पुराना है। मराठा सरदार महादजी सिंधिया ने वर्ष 1760 में मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था। यह शोभायात्रा 1959 में दोबारा शुरू की गई थी। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष रजत अस्थाना, नरेश शर्मा, जितेंद्र प्रताप सिंह सेंगर, उमेश उपाध्याय, सौरभ वर्मा व अतुल गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed