{"_id":"6509e642556f6086e102d15d","slug":"ganesh-janmotsav-celebrated-in-tirthangari-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-4808-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तीर्थंनगरी में धूमधाम से मनाया गणेश जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तीर्थंनगरी में धूमधाम से मनाया गणेश जन्मोत्सव
Tue, 19 Sep 2023 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 19 Sep 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थंनगरी में मंगलवार को गणेश जन्मोत्सव की धूम रही। 12 से अधिक स्थानों पर भगवान गणेश का भव्य फूल बंगला सजाकर आरती उतारी गई। श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से तीर्थंनगरी गूंज उठी।
हरि की पैड़ी किनारे स्थित सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में भगवान गणेश व रिद्धि सिद्धि का भव्य श्रंगार कर आरती उतारी गई। भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान मदनमोहन दुबे, सुरेश पटियात, रामदास महंत, वीरेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे। सोमेश्वर मंदिर के प्रांगण में भगवान गणेश की भव्य झांकी सजाकर पुजारी लालो गोस्वामी ने श्रंगार कर आरती उतारी। भव्य मेले का आयोजन किया गया। बदरिया में कुआं वाले गणेशजी को भव्य फूल बंगला में विराजित कर आरती उतारी गई। इस दौरान राजेंद्र अग्रवाल, राजीव मित्तल, विवेक मित्तल, राहुल अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, डाॅ. रविकांत गुप्ता, सुनील पंडित आदि मौजूद रहे। कासगंज रोड स्थित सर्वसिद्ध गणेश महाराज का भव्य फूल बंगला सजाकर शृंगार किया गया। 56 भोग लगाकर आरती उतारी गई। इस दौरान अभयराज मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, मयंक मिश्रा एडवोकेट, रामजीलाल शर्मा, कृष्ण बल्लभ सोनिग, सतीश भारद्वाज आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे। हरि की पौड़ी किनारे स्थित पंचमुखी गणेश मंदिर में सेवायत सरवन दौनेरिया ने 56 भोग लगाकर आरती उतारी। भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे। वराह मंदिर प्रांगण में स्थित गजानन की पंडित नरेश त्रिगुणायत ने आरती उतारी। सिद्ध गणेश गली में भी गणेश जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान आकाश महेरे, सीटू तिवारी, योगेश महेरे, विष्णु भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।