फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ganesh Chaturthi 2019 Preparations in kasganj

गणेश चतुर्थी: घर-घर विराजेंगे विघ्न विनाशक, गणेश प्रतिमाओं से सज गया बाजार

Sun, 01 Sep 2019 12:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 01 Sep 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2019 Preparations in kasganj
गणेश प्रतिमा खरीदते भक्त - फोटो : अमर उजाला
कासगंज जिले में गणेश चतुर्थी महोत्सव को धूमधाम से मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। बाजार गणेश प्रतिमाओं से सज गए हैं। घरों पर विघ्न विनाशक को विराजमान करने के लिए लोग उत्साहित हैं। गणेश पंडाल सजाने, शोभायात्रा का आयोजन करने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है।
विज्ञापन


गणेश चतुर्थी पर्व 2 सितंबर को मनाया जाएगा। बाजार में बड़े आकार की गणेश प्रतिमाओं को कलाकारों ने तैयार करके सजाया है। ये प्रतिमाएं पीओपी से तैयार की गई हैं। इन प्रतिमाओं की कीमत 1100 से लेकर 10 हजार तक है। छोटे आकार की मिट्टी की गणेश मूर्तियां भी बाजार में सजाई गई हैं। 
विज्ञापन


बजरंग सेना कम्युनिटी हॉल में पंडाल सजाएगी। सुबह 10 बजे से हवन होगा। जबकि शाम के समय शोभायात्रा नगर भ्रमण कार्यक्रम होगा। श्रीगणेश सेवा मित्र मंडल ने सिद्धेश्वर मंदिर पर पंडाल सजाने की तैयारी की है। 2 सितंबर को शोभायात्रा का आयोजन करने के साथ ही मूर्ति की स्थापना होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस गणेश चतुर्थी विघ्नहर्ता के आशीर्वाद से असफलता व् बाधाओं पर विजय पाएं : 2-सितम्बर-2019 - अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
 

12 सितंबर को होगा मूर्ति विसर्जन

12 सितंबर को मूर्ति विसर्जन होगा। इस बीच अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। पक्की गली में सजने वाले पंडाल में 2 सिंतबर को शोभायात्रत्रा के साथ मूर्ति की स्थापना होगी। 9 सितंबर को मूत्रि विसर्जन होगा। इस बीच भजन, सुंदर कांड, शिव पार्वती विवाह, देव दिवाली सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

सहावर कस्बे में भी गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई जाएगी। श्री वार्ष्णेय समाज ने गणेश महोत्सव समिति का गठन किया है। समिति के लोगों ने बताया कि 2 सितंबर को मंदिर परिसर में भगवान गणेश का सुबह 10 बजे दुग्धाभिषेक एवं मांगलिक कार्यक्रम के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। इसी दिन शाम को 6 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed