{"_id":"5f57c0788ebc3e367f12bb20","slug":"games-mainpuri-news-agr4584235170","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगल दलों को सत्यापन के बाद ही मिलेगा योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगल दलों को सत्यापन के बाद ही मिलेगा योजनाओं का लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। ग्राम पंचायतों में गठित मंगल दलों को सत्यापन के बाद ही योजनाओं का लाभ मिलेगा। युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए जिले सभी 552 ग्राम पंचायतों में युवक और महिला मंगल दलों का गठन किया गया था।
इन दलों को गांव के महिला और पुरुषों को खेलों के प्रति प्रेरित करने का जिम्मा सौंपा गया था। खेलों के आयोजन के लिए विभाग द्वारा खेल किट का नि:शुल्क वितरण कराया जाता है। इसमें खेलों के अधिकांश सामान होते हैं। जिलाधिकारी ने केवल सक्रिय दलों को ही इसका लाभ देने के आदेश दिए हैं।
ये होते हैं कार्य
ग्राम पंचायतों में गठित युवक और महिला मंगल दलों के ऊपर अहम जिम्मेदारी होती है। उनके द्वारा खेलों का आयोजन कर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाया जाता है। खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवाओं को ब्लॉक और जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराना भी उनकी जिम्मेदारी होती है।
विज्ञापन
प्रशासन ने युवक और महिला मंगल दलों का सत्यापन करने के आदेश दिए हैं। सत्यापन में जो दल सक्रिय होंने की पुष्टि होगी, उन्हीं को योजनाओं का लाभ मिलेगा। - सुल्तान सिंह, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी।