फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Game of commissioning in railway

रेलवे में सबसे ज्यादा कमीशन निर्माण और मेंटीनेंस कार्य में, इंजीनियर की गिरफ्तारी से खुलेंगे कई राज

Mon, 27 Aug 2018 01:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 27 Aug 2018 01:17 PM IST
विज्ञापन
Game of commissioning in railway
भारतीय रेलवे

आगरा-टुंडला से जुड़े रेलवे के अधिशासी अभियंता (निर्माण) पन्ना लाल शैलानी की गिरफ्तारी के बाद रेलवे के विभागों में चल रही कमीशनखोरी की बात साफ हो गई है। सूत्रों की मानें तो रेलवे के हर काम में ठेकेदारों को कमीशन देना ही पड़ता है। इसके बिना भुगतान होना मुश्किल होता है। सबसे ज्यादा कमीशनखोरी निर्माण कार्यों के टेंडर और मेंटीनेंस के कार्यों में ली जाती है।

विज्ञापन


पारदर्शिता का दावा करने वाले रेल विभाग में कैटरिंग के ठेके, स्टालों के आवंटन में भी कुछ चुनिंदा कैटरिंग ठेकेदारों का कब्जा है। एक बड़ी फर्म के ठेकेदार ने तो छद्म नाम से कई फर्म बना ली हैं। आगरा मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर इस फर्म के कई खानपान के स्टाल हैं। इतना ही नहीं कई ट्रेनों में भी इसी फर्म की कैटरिंग है। यह बात अलग है कि इस फर्म ने छद्म नाम से कई फर्म खोल रखी हैं। इसकी जानकारी रेलवे अधिकारियों को है, लेकिन अनदेखी की जाती है।
विज्ञापन


पार्सल विभाग का घपला भी दो साल पहले सीबीआई की एंटी करप्शन विंग ने पकड़ा था। आगरा फोर्ट के तत्कालीन मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक को जेल भेजा गया था। स्टेशनों की पार्किंग के ठेके घाटे में चलने के कारण प्राइवेट ठेकेदारों को उठाए जाते हैं। पार्किंग में ओवरचार्जिंग की शिकायतें आती हैं, लेकिन ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्काल कोटे में लिपिकों की मिलीभगत से कालाबाजारी की शिकायतें आती हैं। कई दफा रेलवे की विजिलेंस चेकिंग करती हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया जाता है। विजिलेंस की टीम ने कई साल में इक्का- दुक्का कार्रवाई की हैं। इस संबंध में आगरा मंडल के वाणिज्य प्रबंधक डॉ. संचित त्यागी का कहना है कि शिकायत होने पर कार्रवाई की जाती है। कुछ माह पहले ही आगरा फोर्ट स्टेशन के एक अधिकारी को अनियमिताएं बरतने पर निलंबित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed