फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Galgotia University student went missing location found in Agra threat of kidnapping

UP: गलगोटिया यूनिवर्सिटी का छात्र हुआ लापता, आगरा में मिली लोकेशन; अपहरण की आशंका

Sun, 07 May 2023 08:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 May 2023 08:35 PM IST
सार

गलगोटिया यूनिवर्सिटी में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र 17 मार्च से लापता है। उसकी अंतिम लोकेशन आगरा में मिली, जिसके बाद छात्र की मां और बहन यहां आए हैं।

विज्ञापन
Galgotia University student went missing location found in Agra threat of kidnapping
छात्र का फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौतमबुद्ध नगर की गलगोटिया यूनिवर्सिटी में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र ऋषिक कुमार उर्फ हर्ष 17 मार्च से लापता है। उसकी आखिरी लोकेशन आगरा के वाटरवर्क्स की है। इससे दो दिन से उसकी मां, बहन और नाना यहां आए हैं। वह तलाश में भटक रहे हैं। उन्होंने अपहरण की आशंका जाहिर की है।

विज्ञापन


छात्र ऋषिक गोरखपुर के बशारतपुर दक्षिण का रहने वाला है। पिता राधे भारती कमिश्नर गोरखपुर के ऑफिस में पेशकार हैं। बहन ऋषिता ने बताया कि भाई ने नवंबर 2022 में गलगोटिया यूनिवर्सिटी में बीटेक में प्रवेश लिया था। वह एनआरआई सिटी में पीजी में रहता था। मार्च में प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा थी। वो 17 मार्च को मोबाइल लेकर पीजी से निकला था। इसके बाद से फोन स्विच ऑफ है। गौतमबुद्ध नगर में थाना बीटा-2 में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - इंस्टाग्राम पर सुसाइड का लाइव वीडियो: युवती की लोकेशन ट्रेस कर घर पहुंची पुलिस, पर जो दिखा वो नहीं था सच

विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोली बहन

बहन का आरोप है कि पुलिस ने बस इतना बताया कि ऋषिक सीसीटीवी फुटेज में कमरे से निकलकर अकेला जाता नजर आया। उसकी आखिरी लोकेशन 17 मार्च को ही रात 11 बजे आगरा के वाटरवर्क्स की है। इसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। मगर, तलाश के लिए ठोस कदम नहीं उठाए। परिजन दो दिन पहले आगरा आए। थाना कमला नगर पुलिस से संपर्क किया। कई इलाकों में दुकान और घरों के बाहर पोस्टर चस्पा किए हैं। मां सुनीता ने बेटे के अपहरण की आशंका जाहिर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed