फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gajanan went from house to house, took out procession

घर-घर विराजे गणेश भगवान, निकली शोभा यात्रा

Wed, 31 Aug 2022 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Gajanan went from house to house, took out procession
मैनपुरी। बुधवार से जिले गणेश महोत्सव का शुभारंभ हो गया। भक्तों ने गणेश की मूर्ति स्थापना से पहले गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली। मंत्रोच्चारण के साथ कई स्थानों पर मूर्तियों की स्थापना की गई। शाम को आरती में गणपत्ति बप्पा के जयकारे लगाए गए।
विज्ञापन

सुबह से ही गणेश महोत्सव की धूम दिखाई दी। जगह-जगह लोगों ने पूजा-अर्चना के साथ भगवान गणेश की मूर्ति को वाहन पर रखकर शहर में शोभायात्रा निकाली। भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। शहर के मोहल्ला राजा का बाग, कचहरी रोड, आगरा रोड, राधारमन रोड, स्टेशन रोड आदि स्थानों पर मंत्रोच्चारण के साथ मूर्तियों की स्थापना की गई। पांडालों में देररात तक पूजा करते देखे गए। नगर पालिका ने शहर में विशेष सफाई कराई। पुलिस-प्रशासन भी सजग देखा गया।
विज्ञापन

किशनी में नगर पंचायत के समीप साईंधाम आश्रम, रामनगर तिराहा, सोहम आश्रम से बाईपास होते हुए रोडवेज बस स्टैंड तिराहा, शिव मंदिर से मुख्य बाजार होते हुए सदर बाजार की माइनर पुलिया तक गणेश भगवान की शोभा यात्रा निकली। आचार्य अजय कुमार मिश्रा ने पूजा करवाई। अमरदीप चतुर्वेदी, हिमांशू गुप्ता, मनीष गुप्ता, धीरू वर्मा, प्रदीप गुप्ता, पीयूष गुप्ता, राहुल गुप्ता, रमन कुमार, बंटी शर्मा, सेंकी गुप्ता, उमाकांत यादव, मधुवन चौहान, विनय गुप्ता, नितिन गुप्ता, आशू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलीपुर खेड़ा कस्बा के श्री सुंदर वाटिका के प्रांगण में छह दिवसीय गणेश महोत्सव के पहले दिन भक्तों ने भगवान गणेश की मूर्ति विराजमान कर पूजा की। डॉ. मनीषा राघव, रंजीत स्वर्णकार, बंटी शर्मा, शीलू कश्यप, नौरंगी लाल पाल, डॉ. मिथलेश राजपूत, अभिलाख सिंह राजपूत, शिवचरन सिंह लोधी, राम विलास शाक्य, सुखवीर यादव मौजूद रहे।
ज्योंति। नगर पंचायत क्षेत्र स्थित मां शीतला देवी मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल भक्त थिरकते हुए चल रहे थे। मदन मोहन गुप्ता के आवास पर सात दिवसीय महोत्सव की शुरूआत हुई। निधि गुप्ता, मुस्कान गुप्ता, रिंकी गुप्ता, प्रतिभा, आराध्या, आकांक्षा, मानवी, तानी, वैभव मौजूद रहे। गमा देवी मंदिर के परिसर में अंशुल सिंह चौहान ने गणेश की मूर्ति स्थापना कराई।
कुसमरा। नगर के बैंक ऑफ इंडिया के सामने 15वां गणेश महोत्सव शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने गणेश की मूर्ति स्थापित की। इस दौरान आचार्य सुशील जी महाराज, चेयरमैन संजय गुप्ता, राकेश शुक्ला, कमेटी अध्यक्ष प्रांजुल शुक्ला, विनोदी मिश्रा, सुरेश शाक्य, रतन गुप्ता, रवि मिश्रा, शरद पांडेय आदि मौजूद रहे।

कस्बा रामनगर में डीजे व बैंडबाजा के साथ गणेश भगवान की मूर्ति स्थापित की गई। इस अवसर पर राघवेंद्र गुप्ता, पिंटू गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, दीपू तिवारी मौजूद रहे। कुरावली में श्रद्धालुओं ने सुबह स्नान कर व्रत रखा। मोहल्ला कानूनगोयान स्थित प्राचीन गणेश मंदिर, लाला बूंदन लाल सक्सेना के गणेश मंदिर, दाऊजी मंदिर में गणेश महोत्सव मनाया। सदर बाजार में दुकानदारों द्वारा भंडारे का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed