{"_id":"640f64138daffd9d0200cff4","slug":"gajak-businessman-son-received-death-threats-in-agra-police-is-probing-matter-2023-03-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: 'केशू के खून से खेली जाएगी होली, बचा सकता है तो बचा ले', पत्र पढ़कर दहशत में व्यापारी का परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: 'केशू के खून से खेली जाएगी होली, बचा सकता है तो बचा ले', पत्र पढ़कर दहशत में व्यापारी का परिवार
Mon, 13 Mar 2023 11:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:27 PM IST
सार
'केशू के खून से खेली जाएगी होली, बचा सकता है तो बचा ले', ये लाइन एक पत्र में लिखी गई थी। जो आगरा के एक व्यापारी के घर आया था। पत्र पढ़कर परिवार के लोगों में दहशत है। वह पांच दिन से घर में कैद हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
हरीपर्वत पुलिस स्टेशन आगरा
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में गजक व्यापारी के बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई है। सात मार्च को घर पर स्पीड पोस्ट से पत्र भेजा गया था। पत्र मिलने के बाद से परिवार दहशत में है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद होने की आशंका जताई जा रही है।
मामला हरीपर्वत थाना क्षेत्र के देहली गेट का है। यहां के निवासी लक्ष्मी नरायन गर्ग, मनोहर लाल दौलतराम गर्ग फर्म के संचालक हैं। इनकी कमला नगर में दुकान है। उनके भाई दिनेश गर्ग ने बताया कि 7 मार्च की सुबह 8 बजे वो और उनके भाई लक्ष्मी नरायन के परिवार के 12 लोग वैष्णो देवी दर्शन के लिए गए थे। घर पर उनका बेटा रितिक और भाई का बेटा केशव उर्फ केशू रह गए थे। दोपहर में 12 बजे स्पीड पोस्ट से एक पत्र आया।

दहशत से पांच दिन घर में कैद रहे बच्चे
दिनेश ने बताया कि पत्र में लिखा था कि बिच्छू (लक्ष्मी नरायन का घर का नाम) यह होली केशू के खून की होली होगी बचेगा नहीं, इस बार तू तो बाहर है। बचा पाए तो बचा ले। पत्र पढ़कर केशव और रितिक घबरा गए। उन्होंने पिता को जानकारी नहीं दी। पांच दिन घर में ही कैद रहे। 12 मार्च को वो घर आए तो जानकारी हुई। इस पर पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
व्यापारी को मिला धमकी भरा पत्र
- फोटो : अमर उजाला