फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Funds transferred directly to the accounts of the beneficiaries

लाभार्थियों के खातों में सीधे पहुंचाई धनराशि

Mon, 02 Aug 2021 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Funds transferred directly to the accounts of the beneficiaries
भोगांव। भाजपा के नव निर्मित मंडल कार्यालय पर भाजपा मंडल समिति की बैठक हुई। आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा योगी सरकार ने हर वर्ग के लिए उसके हित में काम किया है। फड़ लगाने वाले से लेकर रेहड़ी पर अपना व्यवसाय करने वाले लोगों का ख्याल रखकर सरकारी मदद सीधे उनके खातों में पहुंचाई है। उन्होंने कहा चुनाव की तैयारियों में जुटें। प्रत्येक बूथ पर मतदाता को मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए कम से कम 21 लोगों की टीम होनी चाहिए। कलक्टर सिंह राजपूत, सचिदानंद तिवारी, गोविंद भदौरिया, मनोज दीक्षित, राजीव पांडेय, जितेंद्र राजपूत, आस्तेंद्र गुप्ता, आशीष तिवारी, पुष्पेंद्र राजपूत, सुनील राजपूत, टीटू वर्मा, सुरेंद्र शुक्ला, गौरव शाक्य, गौतम कठेरिया, मुकेश अग्निहोत्री, रूपेश दिवाकर, आशू सक्सैना मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर विकास खंड बेवर के नवीगंज क्षेत्र के श्यामपुर भटपुरा में रविवार को आबकारी मंत्री रामनरेश अग्रिहोत्री और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद भदौरिया का सम्मान किया गया। आबकारी मंत्री ने कहा भाजपा सरकार ने सबका साथ सबका विकास किया है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद भदौरिया ने कहा प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा सबका साथ और सबका विकास की नीति पर कार्य कराया जा रहा है। अरविंद तोमर, अन्नू वैस, सुमित सिकरवार, नवीन तोमर, सच्चिदानंद तिवारी, आलोक अग्निहोत्री, प्रदीप प्रताप सिंह, विशंभर तिवारी, कौशलेंद्र बैस, अजीत प्रधान, अनुज मिश्रा, अंकुर दीक्षित, नंदकिशोर पाठक, शानू दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed