{"_id":"66f4d15b31bf2015a90dafd6","slug":"fsda-team-took-milk-samples-from-eight-establishments-in-agra-sent-12-samples-including-dum-aloo-for-testing-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: दम आलू समेत 12 नमूने जांच को भेजे, एफएसडीए की टीम ने आठ प्रतिष्ठानों से लिया दूध का नमूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: दम आलू समेत 12 नमूने जांच को भेजे, एफएसडीए की टीम ने आठ प्रतिष्ठानों से लिया दूध का नमूना
Thu, 26 Sep 2024 08:43 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 26 Sep 2024 08:43 AM IST
सार
आगरा में एफएसडीए की टीम ने आठ प्रतिष्ठानों से दूध का नमूना लिया। इसके आलावा दम आलू समेत 12 नमूने जांच को भेजे।
विज्ञापन
एफएसडीए की टीम शाहगंज स्थित भगत हलवाई के यहां नमूना लेते हुए।
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शाहगंज स्थित भगत हलवाई प्रतिष्ठान से दम आलू समेत चार नमूने लेकर जांच को भेजे हैं। टीम ने टेढ़ी बगिया और बमरौली अहीर से 8 प्रतिष्ठानों से मिश्रित दूध के भी नमूने लिए हैं।
विज्ञापन
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय शशांक त्रिपाठी ने बताया कि प्रताप नगर निवासी बीबी बंसल ने शिकायत की थी कि 24 सितंबर को दम आलू की सब्जी खरीदी थी। घर आने पर सब्जी खाई तो उसमें मरा हुआ झींगुर मिला। इस पर टीम भेजकर दम आलू, बेसन, दही और रबड़ी का नमूना जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि टेढ़ी बगिया स्थित विकास यादव, देव लाल, नौरंगी लाल, देवजीत और संजय की डेयरी से मिश्रित दूध का नमूना लिया है। बमरौली अहीर निवासी रामप्रकाश और अनूप का पुरा स्थित देवेंद्र की डेयरी से भी मिश्रित दूध का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन