फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FSDA mainpuri,drug administration,inspector urmila agarwal,medical store mainpuri,tanga stand,tanga stand mainpuri

औषधि निरीक्षक ने दो मेडिकल स्टोर से छह दवाओं के नमूने लिए, दवा विक्रेताओं में हड़कंप

Mon, 09 Aug 2021 09:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 09:11 PM IST
विज्ञापन
FSDA mainpuri,drug administration,inspector urmila agarwal,medical store mainpuri,tanga stand,tanga stand mainpuri
मैनपुरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सोमवार को शहर में संचालित मेडीकल स्टोर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान छह दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। नियमों की अनदेखी करने पर सुधार के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को औषधि निरीक्षक उर्मिला अग्रवाल ने शहर के तांगा स्टैंड स्थित दवाओं के फुटकर विक्रेता नीरज फार्मा पर छापेमारी की। यहां दवाओं के स्टॉक के साथ-साथ उन्होंने खरीद और विक्रय चेक किया। यहां से उन्होंने तीन दवाओं के नमूने लिए। इसमें टैबलेट टोरबिट पांच सौ, एसीजेसिक एमआर और सीरोपेप-डी शामिल रहे। यहां पुरानी फर्म का बोर्ड लगा होने पर उन्होंने हटवाने के आदेश दिए। इसके बाद औषधि निरीक्षक उर्मिला अग्रवाल दवाओं के थोक विक्रेता एसनाथ गुप्ता मेडीकल स्टोर पर पहुंचीं।
विज्ञापन

यहां से उन्होंने कैप्सूल सिग्नोस्क्रेप, जेनीस्क्रेप और एमोक्सीसिलीन ड्राई सीरप का नमूना लिया। कुल छह नमूने लेक जांच के लिए भेजे गए हैं। दोनों विक्रेेताओं को नियमों का पालन करते हुए दवाओं की बिक्री करने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान औषधि अनुसेवक रामकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed