{"_id":"69cca0a72551178a510e07cf","slug":"from-live-in-to-marriage-to-betrayal-pregnant-wife-abandoned-in-agra-dowry-case-2026-04-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: लिव इन रिलेशन के बाद दोनों ने कर ली शादी, 'नाजायज' प्यार में मिली ऐसी प्रताड़ना; जीते जी मर गई वो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लिव इन रिलेशन के बाद दोनों ने कर ली शादी, 'नाजायज' प्यार में मिली ऐसी प्रताड़ना; जीते जी मर गई वो
Wed, 01 Apr 2026 10:05 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 01 Apr 2026 10:05 AM IST
सार
आगरा में लिव-इन के बाद शादी करने वाले पति पर गर्भवती पत्नी को छोड़ने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। डीसीपी के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना लोहामंडी निवासी महिला ने पति और ससुरालियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि लिव इन में बच्ची पैदा होने के बाद पति ने शादी की। ससुराल वाले शादी को मानने से तैयार नहीं हुए। अब दोबारा गर्भवती होने पर पति किराए के मकान में छोड़कर चला गया है।
विज्ञापन
पीड़िता ने डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास को प्रार्थना पत्र दिया था। बताया था कि पांच वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात सचिन निवासी दहतोरा से हुई थी। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे और 25 दिसंबर 2023 को एक पुत्री का जन्म हुआ। इसके बाद 14 मई 2024 को आर्य समाज मंदिर में विवाह कर लिया। पीड़िता के अनुसार, शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो ससुर भूरी सिंह, सास फूलन देवी और जेठ रवि व राहुल ने उसे घर में घुसने नहीं दिया और मारपीट कर बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि ससुराल पक्ष ने शादी को मानने से इनकार करते हुए अधिक दहेज के लिए पति की दूसरी शादी कराने की बात कही। इसके बाद पति उसे शास्त्रीपुरम और फिर सिरकी मंडी में किराए के घर में रखता रहा। कुछ समय बाद पति का व्यवहार बदल गया और वह आए दिन झगड़ा करने लगा। दोबारा गर्भवती होने पर पति ने गर्भपात का दबाव बनाया और विरोध करने पर मारपीट कर छोड़ दिया। पीड़िता ने 17 जनवरी को थाना सिकंदरा में शिकायत दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। डीसीपी सिटी के आदेश पर थाना लोहामंडी पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।