{"_id":"5f16ea588ebc3e9fb64dfeed","slug":"froad-mainpuri-news-agr451336413","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो और फर्जी शिक्षकों को रोका जाएगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो और फर्जी शिक्षकों को रोका जाएगा वेतन
विज्ञापन
मैनपुरी। मानव संपदा पोर्टल पर फीडिंग के बाद जिन चार शिक्षकों के बीएड अंकपत्र फर्जी बताए गए थे। उनमें से दो पर कार्रवाई तय हो गई है। दोनों शिक्षकों का वेतन रोकने की संस्तुति जांच टीम ने की है।
अनामिका शुक्ला प्रकरण संज्ञान में आने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में एक के बाद एक फर्जी शिक्षकों का खुलासा हो रहा है। शासन के निर्देश पर मानव संपदा पोर्टल पर हुई फीडिंग के दौरान एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से जारी फर्जी शिक्षकों की सूची में चार और शिक्षकों के नाम जून के अंतिम सप्ताह में विभाग को उपलब्ध हुए थे। बीएसए ने मामले की जांच दो खंड शिक्षाधिकारियों को सौंपी थी। जांच अधिकारियों ने बीएसए को अभी तक की जांच रिपोर्ट सौंप दी है। चार में से एक शिक्षामित्र निकला तो एक शिक्षक बीटीसी से भर्ती हुआ है। जो दो शिक्षक बीएड के अंकपत्र से शिक्षक बने हैं उन पर कार्रवाई तय कर दी गई है। जांच टीम ने उनका वेतन रोकने की संस्तुति की है।
मानव संपदा पोर्टल से जांच के दौरान एसआईटी सूची में चार और शिक्षकों के नाम भेजे गए थे। जिनकी जांच संबंधित खंड शिक्षाधिकारियों को सौंपी गई है। जांच अधिकारियों ने जांच कर ली है। रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विजय प्रताप सिंह, बीएसए