Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Friendship with girl ruined businessmanone mistake and lost 42.50 lakh rupees truth shocked everyone

UP: युवती से दोस्ती ने व्यापारी को किया तबाह...एक गलती और गवां बैठा  42.50 लाख रुपये, सच्चाई ने उड़ाए होश

Thu, 13 Mar 2025 12:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 13 Mar 2025 12:14 PM IST
सार

आगरा के व्यापारी को फेसबुक पर युवती से दोस्ती करना महंगा पड़ गया। उसे भरोसे की कीमत 42.50 लाख रुपये देकर चुकानी पड़ गई। पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 

 

विज्ञापन
Friendship with girl ruined businessmanone mistake and lost 42.50 lakh rupees truth shocked everyone
युवती सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र में बैठे साइबर ठगों ने युवती की मदद से कमला नगर के व्यापारी धर्मेंद्र गुप्ता को जाल में फंसाकर 42.50 लाख की ठगी की थी। युवती ने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर दोस्ती की थी। इसके बाद क्रिप्टोकरेंसी में रकम लगाने पर मुनाफे का लालच देकर रकम ठग ली थी।
विज्ञापन


गाैतमबुद्ध नगर के एजेंट ने दिल्ली के परचून व्यापारी और मुजफ्फरनगर के रेस्टोरेंट संचालक दो भाइयों के खातों में रकम डलवाई थी। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर यह खुलासा किया है। आरोपी जल्दी मालामाल बनने के चक्कर में अपराधी बन गए। आरोपियों के दो खातों में पिछले एक महीने में ठगी की 5.50 करोड़ से अधिक की रकम का लेन-देन हुआ था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  TCS Manager Suicide: मानव का वो दर्द...बहन बोली-पुलिस पर पूरा भरोसा, पत्नी निकिता को हाईकोर्ट से बड़ा झटका
विज्ञापन
विज्ञापन





 
Trending Videos

एसीपी हरीपर्वत आदित्य सिंह ने बताया कि रश्मि नगर, कमला नगर निवासी धर्मेंद्र गुप्ता के पास 19 जनवरी को फेसबुक पर अनु अरोरा नाम से फ्रेंड्स रिक्वेस्ट आई थी। उन्होंने उसे स्वीकार कर लिया। इसके बाद युवती ने चैटिंग शुरू कर दी। दोनों ने अपने मोबाइल नंबर भी साझा कर लिए। व्हाट्सएप पर मैसेज करने लगे। युवती ने खुद को फैशन डिजाइनर बताया। दरअसल युवती साइबर ठगों के गिरोह की सदस्य है।

ये भी पढ़ें -  UP: कर्ज में डूबे जूता व्यापारी ने दी जान, अब वायरल हो रहा सुसाइड नोट; लिखा कुछ ऐसा...कर्जदारों के उड़े होश


 

उसने व्यापारी को क्रिप्टोकरेंसी में ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच दिया। पहले कम रकम लगवाई। व्यापारी को वापस भी कर दी। इससे उन्हें लगा कि इससे ज्यादा फायदा हो जाएगा। व्यापारी लालच में आ गए। बाद में मोटा मुनाफा बताकर 42.50 लाख ट्रांसफर करा लिए। व्यापारी को जब तक पता चला देर हो चुकी थी। मामला साइबर थाने में पहुंचा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। जिन नंबर से काल हुए थे। वहीं जिन खातों में रकम गई थी, उन सभी की डिटेल निकलवाई गई।

ये भी पढ़ें -  UP: शराबियों की करतूत...दो दिन पहले ही लगा दी होली में आग, लोगों में फैला आक्रोश; जाम लगाकर किया हंगामा


 

इसमें पता चला कि काॅल मुंबई, महाराष्ट्र से किए जा रहे थे। जिस नंबर से काॅल किए गए, उनसे दिल्ली, मुजफ्फरनगर और गाैतमबुद्धनगर के लोगों के पास भी काॅल जा रहे थे। पुलिस ने सभी की जानकारी जुटाई। इसके बाद चार लोगों को पकड़ लिया। इनमें तीन लोगों के खाते का इस्तेमाल रकम लेने में किया गया था। एक ने सभी को लालच देकर फंसाया था। आरोपियों से पूछताछ में कई और नाम पता चले हैं। उनकी तलाश की जा रही है।



 

इनकी हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने पहाड़गंज, दिल्ली निवासी लखन सिंह, ग्रेटर नोएडा निवासी अनुज कुमार, अवध विहार कालोनी, मुजफ्फरनगर निवासी सगे भाई तरन कुमार और वतन कुमार को गिरफ्तार किया है। लखन का गाजियाबाद में परचून का कारोबार है। तरन और वतन के उत्तराखंड और मुजफ्फरनगर में रेस्टोरेंट हैं। अनुज कुमार ब्रेड सप्लाई काम करता है। अनुज ही मुंबई की युवती और एक अन्य के संपर्क में है। युवती ने व्यापारी को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। गिरफ्तार आरोपियों से 3 मोबाइल, 1 चेकबुक और 6 लाख रुपये फ्रीज कराए गए हैं।

 

जयपुर से जुड़े हैं तार
एसीपी ने बताया कि पुलिस ने बताया कि गैंग का मास्टर माइंड जयपुर का सुखदेव है। युवती उसी के साथ रहती है। फेसबुक पर फोटो देखकर युवकों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजती है। उन्हें जाल में फंसाती है। सुखदेव एकाउंटेंट हैं। व्यापारियों के चालू खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर करा लिया करता था। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है। अनुज उसी के संपर्क में है। युवती महाराष्ट्र से काल कर रही थी। एक अन्य आरोपी वहां का भी है। उधर, रेस्टोरेंट संचालक भाई तरन और वतन कुमार का कहना है कि वह अपना खाता संचालित नहीं करते थे। उनका मैनेजर खातों में लेनदेन करता था। उन्हें धोखाधड़ी की रकम आने की जानकारी नहीं थी। मगर, खातों में आने वाले ओटीपी साइबर ठगों से कैसे पहुंच रहे थे? यह वो नहीं बता सके।

 

दो खातों में पहुंचे 5.50 करोड़
लखन सिंह, तरन कुमार और वतन कुमार के 2 खातों में पिछले एक महीने में 5.50 करोड़ से अधिक की रकम पहुंची थी। इस रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करके निकाल लिया गया। आरोपी कई बार रकम को यूएस डालर में ट्रांसफर करके भी भेजते थे। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed