{"_id":"642baea0bede71c2ce035b39","slug":"friendship-on-fb-women-of-four-big-families-were-trapped-police-clamped-down-on-the-accused-2023-04-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर मोहब्बत का जाल: चार बड़े घरानों की महिलाएं फंसी, रकम के साथ गवां बैठीं आबरू; हकीकत कर देगी शर्मसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर मोहब्बत का जाल: चार बड़े घरानों की महिलाएं फंसी, रकम के साथ गवां बैठीं आबरू; हकीकत कर देगी शर्मसार
Tue, 04 Apr 2023 10:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 04 Apr 2023 10:29 AM IST
सार
फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद आरोपी महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था। चार बड़े घरानों की महिलाएं उसकी बातों के जाल में फंस गईं, जिसमें से एक पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
आगरा में फेसबुक पर दोस्ती के जाल में फंसाकर बड़े परिवार की महिलाओं से धोखाधड़ी करने वाला आरोपी फरार हो गया है। उसके खिलाफ चार पीड़िताओं ने शिकायत की थी। इसके बाद थाना रकाबगंज में केस दर्ज किया गया। क्राइम ब्रांच विवेचना कर रही है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी है। रविवार को उसके घर पर कुर्की पूर्व उद्घोषणा का नोटिस चिपकाया गया।
ये भी पढ़ें - नर्स के जिस्म और भरोसे को दिए जख्म: सरकारी नौकरी का झांसा देकर की दोस्ती, फिर दुष्कर्म; यहीं न रुकी दरिंदगी
विज्ञापन
विज्ञापन
ये है मामला
क्राइम ब्रांच के विवेचक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि आरोपी एटा रोड टूंडला का निवासी मोहित शर्मा है। उसके खिलाफ थाना रकाबगंज में केस दर्ज हुआ है। अक्तूबर 2022 में चार महिलाओं ने शिकायत की थी। दो महिलाएं दिल्ली और एक रतलाम की थीं। एक युवती की तहरीर पर मामला दर्ज हुआ। पहले धारा धोखाधड़ी और धन हड़पने की लगी थीं। बाद में युवती के बयान के आधार पर दुष्कर्म, अप्राकृतिक कृत्य और आईटी एक्ट की धारा बढ़ाई गई। विवेचना थाना रकाबगंज पुलिस कर रही थी। बाद में क्राइम ब्रांच में स्थानांतरित हुई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - नर्स के जिस्म और भरोसे को दिए जख्म: सरकारी नौकरी का झांसा देकर की दोस्ती, फिर दुष्कर्म; यहीं न रुकी दरिंदगी
विज्ञापन
आरोपी की है दुकान
आरोपी की भगवान बिल्डिंग के नाम से दुकान है। आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी है। कोर्ट से कुर्की के पहले की नोटिस जारी की गई। उसके घर पर नोटिस चस्पा कर दिया है। एक महीने में आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुआ तो कुर्की की जाएगी।ये भी पढ़ें - UP: अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर, डेढ़ करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज; फिर भी बेटी पैदा हुई तो की शर्मनाक हरकत
15 लाख तक किए थे वसूल
पीड़िताओं ने प्रेसवार्ता बुलाई थी। पुलिस से भी शिकायत की। पुलिस को बताया था कि आरोपी ने अलग-अलग नाम से फेसबुक पर अपने एकाउंट बनाए हैं। इनकी मदद से वो दोस्ती करता है। इसके बाद अपने जाल में फंसाकर शादी का झांसा देता है। गूगल कंपनी में अधिकारी बताकर मिलने के बहाने बुलाकर संबंध बनाए। इसके बाद ब्लैकमेल करने लगा। किसी से पांच लाख तो किसी से 15 लाख रुपये तक वसूल किए।ये भी पढ़ें - खौफनाक साजिश: पत्नी के झूठे प्यार को समझ नहीं सका पति, कोल्डड्रिंक पीते ही घुटने लगा दम; इस तरह बचा जिंदा