फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Friend shot after a dispute in agra up news

UP: दोस्त से ऐसा विवाद...तमंचे निकालकर मार दी गोली, फिर इसलिए नाले में कूद गया; पुलिस ने दबोचा

Mon, 28 Apr 2025 10:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 28 Apr 2025 10:24 AM IST
सार

शाहगंज में विवाद होने पर दोस्त को गोली मार दी। उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस दोनों का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है। 


 

विज्ञापन
Friend shot after a dispute in agra up news
मारी गोली

विस्तार

आगरा के थाना शाहगंज के नरीपुरा में दो दोस्तों में विवाद हो गया। इसी दौरान एक दोस्त ने दूसरे को तमंचे से गोली मार दी। गोली पैर में लगी। शोरशराबा होने पर आरोपी नाले में कूद गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों का आपराधिक इतिहास है।
विज्ञापन



 

घटना रात करीब 8 बजे की है। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि शाहगंज के असलम और इस्लाम दोस्त हैं। दोनों शाम को एक ही स्कूटर पर घूम रहे थे। बारह बीघा इलाके में असलम ने विवाद होने पर इस्लाम को तमंचे से गोली मार दी। गोली चलते ही इस्लाम घबरा गया। गोली उसकी जांघ में लगी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद को भीड़ से घिरता देखकर इस्लाम नाले में कूद गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इस्लाम को पकड़ लिया। घायल को छर्रे लगे हैं। घटना नशेबाजी में हुई है। जांच की जा रही है। दोनों युवकों पर चोरी सहित कई मुकदमे दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें -  UP: सगाई से पहले मंगेतर ने रख दी ऐसी शर्त, उड़े घरवालों के होश; होटल में सज-धजकर इंतजार करती रही गई वो....


 
विज्ञापन

पुलिस कर रही थी चेकिंग
पुलिस ने आए दिन गोलीकांड के बाद रविवार शाम 7 बजे पूरे शहर में वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया। डीसीपी सोनम कुमार ने बताया कि अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए चेकिंग की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed