फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Friend also drowns to save teenager bathing in Yamuna, commotion

Agra News: यमुना में नहा रहे किशोर को बचाने में साथी भी डूबा, हंगामा

Tue, 24 Mar 2026 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 24 Mar 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Friend also drowns to save teenager bathing in Yamuna, commotion
ह​र्षित और राहुल। 
आगरा। जवाहर पुल के नीचे सोमवार शाम यमुना नदी में नहाने गए दो किशोर गहरे पानी में डूब गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि एक किशोर के डूबने पर दूसरे ने बचाने का प्रयास किया लेकिन वह भी गहरे पानी में चला गया। सूचना पर एत्माद्दौला पुलिस पहुंची लेकिन पीएसी गोताखोर नहीं लगाए। इस पर परिजन ने हंगामा कर दिया। बाद में पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर लोगों को शांत कराया। रात तक दोनों का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन

लाल मस्जिद, वाटरवर्क्स निवासी सतीश ने बताया कि उनका 14 वर्षीय बेटा हर्षित और पड़ोसी सुरेंद्र कुमार का 15 वर्षीय बेटा राहुल सोमवार शाम करीब छह बजे बाजार जाने की कहकर घर से निकले थे। दोनों यमुना नदी में नहाने चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ने कपड़े उतारकर नदी में छलांग लगाई। एक किशोर अचानक गहरे पानी में बहने लगा। उसे बचाने का दूसरे ने प्रयास किया लेकिन वह भी डूब गया।
विज्ञापन

दोनों को डूबता देख नदी के करीब मौजूद गोताखोर पहुंच गए। मगर किशोरों का कुछ पता नहीं चल सका। सूचना पर पुलिस पहुंची। जानकारी पर किशोरों के परिजन भी आ गए। मगर पीएसी के गोताखोर नहीं आए। इस पर लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया और राहत कार्य नहीं होने पुलिस से उनकी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोचिंग से लौटकर आए थे दोनों
परिजन ने बताया कि हर्षित और राहुल कक्षा पांच पास है। दोनों कोचिंग से लौटकर आए थे। हर्षित बाजार जाने की कहकर घर से निकला था जबकि राहुल ने बताया था कि वह मैच खेलने जा रहा है। बाद में एक परिचित ने घर आकर दोनों के डूबने की जानकारी दी। इस पर वो लोग पहुंच गए। महिलाओं का हाल बेहाल हो गया।


गंगाजल की बौछार में नहाते हैं लोग
एसीपी छत्ता ने बताया कि जवाहर पुल से गंगाजल की पाइपलाइन जा रही है। इसमें लीकेज है। इससे पानी की बौछार निकलती है। इस दौरान यमुना किनारे पर बैठे लोग इस लाइन के नीचे नहाने के लिए चले जाते हैं। दोनों किशोर सहित पांच बच्चे नहा रहे थे। मगर नहाने के दौरान हादसा हो गया।

हर्षित और राहुल। 

हर्षित और राहुल। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed