{"_id":"33dec212668c6da31ac42f2c15716ef8","slug":"freedam-fighter-chimman-lal-jain-got-absolved-after-36-hours-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रीडम फाइटर चिम्मनलाल जैन 36 घंटे बाद ‘मुक्त’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रीडम फाइटर चिम्मनलाल जैन 36 घंटे बाद ‘मुक्त’
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब बंदी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिम्मन लाल जैन के जल समाधि लेने के एलान पर गुरुवार रात से पुलिस ने उन्हें घर में नजरबंद कर रखा था। गांधी जयंती पर वह एक कार्यक्रम में जाना चाहते थे, लेकिन उन्हें रोक दिया गया। यह पहरा शनिवार सुबह नौ बजे हटाया गया। चिम्मन लाल जैन अपनी प्रतिज्ञा तो पूर्ण नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने प्रदेशव्यापी आंदोलन खड़ा करने का मन बना लिया है। इस संबंध में रविवार को बुद्ध विहार चक्की पाट में बैठक होगी और आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
बता दें कि चिम्मन लाल जैन को बेलनगंज पथवारी स्थित उनके घर में नजरबंद कर दिया था। इस दौरान कांग्रेस पार्टी सहित तमाम संस्थाएं उनसे मिलने पहुंचीं। चिम्मन लाल जैन ने एलान किया है कि वे गांधीजी के बलिदान दिवस पर शराब की दुकानों में आग लगाएंगे। आंदोलन को धार देने के लिए रविवार दोपहर तीन बजे बुद्ध विहार चक्की पाट में बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में माध्यमिक शिक्षक संघ से उपाध्यक्ष बृजेंद्र नरवार, जाटव महापंचायत के सरपंच देवी प्रसाद आजाद, धर्मपाल सिंह, मुन्नालाल भारतीय आदि मौजूद रहेंगे।