{"_id":"676bb8456e74d26a1e048483","slug":"fraudulent-babu-of-army-canteen-arrested-money-transferred-to-wife-s-account-fraud-of-rs-1-83-crore-2024-12-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आर्मी कैंटीन का धोखेबाज बाबू गिरफ्तार, पत्नी के खाते में ट्रांसफर की रकम; 1.83 करोड़ रुपये का कर डाला गबन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आर्मी कैंटीन का धोखेबाज बाबू गिरफ्तार, पत्नी के खाते में ट्रांसफर की रकम; 1.83 करोड़ रुपये का कर डाला गबन
Wed, 25 Dec 2024 01:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 25 Dec 2024 01:16 PM IST
सार
आर्मी कैंटीन से 1.83 करोड़ रुपये गबन करने का आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 1.66 करोड़ रुपये बरामद भी कर लिए हैं।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आर्मी कैंटीन से गबन का आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के थाना सदर बाजार पुलिस ने आर्मी कैंटीन से लाखों रुपये की धनराशि अपनी पत्नी के खाते में डालने वाले बाबू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त और उसकी पत्नी के कब्जे से एक करोड़ 83 लाख 44 हजार 589 रुपये की नकदी बरामद की है। इस मामले में आरोपी बाबू की पत्नी, मां, बाप और चचेरे भाई को पुलिस जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि चार दिसंबर को सदर थाना क्षेत्र में कैप्टन पंकज यादव ने रोहतक के लाल बहादुर शास्त्री नगर निवासी दीपक कुमार के खिलाफ आर्मी कैंटीन की धनराशि गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि दीपक ने धनराशि को अपनी पत्नी के खाते ट्रांसफर किया और गायब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने छह दिसंबर को अभियुक्त बाबू की पत्नी मोनिका को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद 11 दिसंबर को अभियुक्त की मां शीला देवी, पिता करतार सिंह एवं चचेरे भाई संदीप को जिला कारागार के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस मुख्य अभियुक्त की तलाश में जुटी रही।
मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य अभियुक्त औरंगाबाद के पास देखा गया है। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे औरंगाबाद से वाटर वर्क्स वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने एक करोड़ 66 लाख 62 हजार 100 रुपये बरामद किए। जबकि उसकी पत्नी के खाते को सीज कर 17 लाख रुपये पहले ही बरामद कर चुकी है।
पुलिस अब तक कुल एक करोड़ 83 लाख 44 हजार 589 रुपये की नकदी बरामद कर चुकी है। प्रेस वार्ता में एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार, सीओ सिटी भूषण वर्मा, स्वाॅट टीम प्रभारी अभय कुमार, सदर थाना प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार आदि मौजूद रहे।