{"_id":"5d6e7da78ebc3e93cc43e6f9","slug":"fraud-with-young-man-fake-appointment-letter-handed-over-in-bank","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सावधान, बैंक में लिपिक की नौकरी के झांसे में न आएं, ढाई लाख लेकर थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान, बैंक में लिपिक की नौकरी के झांसे में न आएं, ढाई लाख लेकर थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र
Wed, 04 Sep 2019 12:20 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 04 Sep 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनौली के नगला मस्जिद गांव के महेंद्र के बेटे राजेश से 2.80 लाख की ठगी हो गई। उनसे यह रकम बैंक में नौकरी लगाने के नाम पर एक युवक ने ठगी। इसके बदले उन्हें गाजियाबाद की एक्सिस बैंक शाखा में लिपिक की नौकरी का फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया।
वह इसे लेकर बैंक पहुंचे, तब पता चला कि ठगी के शिकार हो गए हैं। उन्होंने एसएसपी ऑफिस में मंगलवार को शिकायत की। राजेश ने बताया कि तीन साल पहले उसकी मुलाकात फिरोजाबाद के मटसेना के मुकेश से हुई थी। वह खुद को बैंक अधिकारी बताता था।
ये भी पढ़ें: फेसबुक पर बिछाया ऐसा जाल, 10 राज्यों के 300 युवा बने शिकार, सरगना सहित चार गिरफ्तार
विज्ञापन
उसने कहा था कि वह बैंक में नौकरी लगवा सकता है। राजेश ने बताया कि उसे उस पर यकीन हो गया। उसने कहा कि प्राइवेट बैंक में सीधी ज्वाइनिंग होती है। उससे तीन लाख रुपये देने के लिए कहा। उसने 2.80 लाख रुपये दे दिए। अब मुकेश का फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है।

चंबल में चल रहा है गिरोह, नौकरी का झांसा देकर ठगता है
ठगों के निशाने पर बेरोजगार नौजवान हैं। वे इनकी ताक में रहते हैं, जो भी जाल में फंसे, उसे ही ठग लेते हैं। चंबल में साइबर अपराधियों का पूरा गिरोह यही काम कर रहा है।
ये भी पढ़ें: युवतियों से डेटिंग का झांसा देकर लोगों से डेढ़ करोड़ ठगे, बीहड़ में बनाईं कोठियां, दो गिरफ्तार
इस गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 17 अभी फरार हैं। यह गिरोह नौकरी के विज्ञापन देकर युवाओं को जाल में फंसाता है। जो फंसे, उससे सिक्योरिटी मनी जमा कराते हैं, इसके बाद उसके फोन नंबर को ब्लॉक कर देते हैं।