फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fraud with man for treatment

बीमार पत्नी को ठीक करने के लिए तांत्रिक ने की 12000 रुपये की ठगी- हर बीमारी को ठीक करने का किया था दावा

Tue, 04 Feb 2020 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
fraud with man for treatment
कासगंज। सहावर क्षेत्र में बीमार पत्नी को ठीक करने के लिए ग्रामीण से तांत्रिक ने ठगी कर ली। मामले की शिकायत एसडीएम से की गई। एसडीएम ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं। आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गया है।
विज्ञापन

ग्राम गढ़ी रामपुर निवासी शिव कुमार की पत्नी मुन्नी देवी काफी दिनों से बीमार चल रहीं थी। ग्राम म्यांसुर निवासी दीन मोहम्मद ने झाडफ़ूक व तांत्रिक क्रिया कर हर तरह की बीमारी दूर करने का दावा किया। तांत्रिक ने मुन्नी को ठीक करने के लिए 8000 रुपये लिए गए। इसके बाद क्रिया के लिए 4000 रुपये और मांगे लेकिन इसके बाद भी उसकी पत्नी स्वस्थव नहीं हुई। जब ग्रामीण ने तांत्रिक से रुपये लौटाने को कहा तो उसने मना दिया। शिव कुमार ने मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग एसडीएम से संपूर्ण समाधान दिवस में की। एसडीएम ने पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई की जानकारी किसी तरह से आरोपी को हो गई। इसके बाद से वह गांव से फरार हो गया।
विज्ञापन

्रदी जा रही हैं दबिशें
तांत्रिक के द्वारा ठगी किए जाने के मामले की जानकारी हो गई हैं। पुलिस के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किए जाने के लिए दबिशे दी जा रही हैं। बताया गया है कि आरोपी गांव से फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गणेश चौहान, कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed