{"_id":"610064141c4a537b3f2787d7","slug":"fraud-with-homeopathic-doctor-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: होम्योपैथिक चिकित्सक से 14 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी ने दी धमकी, एसएसपी से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: होम्योपैथिक चिकित्सक से 14 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी ने दी धमकी, एसएसपी से शिकायत
Wed, 28 Jul 2021 01:22 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:22 AM IST
सार
होम्योपैथिक चिकित्सक ने एक संगठन के पदाधिकारी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपी ने मेडिकल ऑफिसर होम्योपैथी के पद पर नियुक्ति दिलाने के नाम पर रकम ली थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
आगरा के एक होम्योपैथिक चिकित्सक से 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। निखिल गार्डन शमसाबाद रोड निवासी आचमन शर्मा होम्योपैथी चिकित्सक हैं। उन्होंने थाना ताजगंज में दिए प्रार्थना पत्र के मुताबिक, वृंदावन के एक गुरु से गुरु दक्षिणा ली हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने सितंबर, 2018 को लोक सेवा आयोग में मेडिकल ऑफिसर होम्योपैथी की परीक्षा दी थी। परीक्षा का परिणाम जनवरी, 2020 में आया। वह उत्तीर्ण हो गए। साक्षात्कार के लिए प्रयागराज बुलाया गया था। इसकी जानकारी उन्होंने अपने गुरु को फोन करके दी।
विज्ञापन
गुरु के माध्यम से एक संगठन के पदाधिकारी से बात हुई। उन्होंने साक्षात्कार में पास कराने की बात कही। इसके बाद पदाधिकारी ने 14 लाख रुपये खाते और नकद ले लिए। मगर, साक्षात्कार के बाद उनका नाम मेडिकल ऑफिसर होम्योपैथी में नहीं आया।
विज्ञापन
उन्होंने पदाधिकारी से जानकारी की। मगर, वह टालमटोल करने लगा। रुपयों का तकादा करने पर धमकी देकर भगा दिया। आचमन शर्मा ने धोखाधड़ी की शिकायत एसएसपी से की है। मामले में सीओ सदर को जांच के निर्देश दिए गए हैं।