फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fraud with grocery shopkeeper in agra

आगरा: दो किलो सोने के लालच में गंवाए चार लाख रुपये, ऐसे ठगी का शिकार बना व्यापारी

Fri, 28 Aug 2020 02:09 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Aug 2020 02:09 PM IST
सार

  • थाना सदर के बंदू कटरा में परचून व्यापारी के साथ हुई वारदात
  • पुलिस ने पीछा कर एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया

विज्ञापन
Fraud with grocery shopkeeper in agra
सोना (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सदर के बुंदू कटरा में गुरुवार की दोपहर परचून व्यापारी नेकराम ने दो किलोग्राम सोना की लालच में अपने चार लाख रुपये गवां दिए। उन्हें ठगने वालों में एक महिला सहित तीन लोग शामिल हैं। 

विज्ञापन


मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पीछा करके पकड़ा है, जिससे पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामला टप्पेबाजी का है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन



थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि नेकराम ने लूट की सूचना दी थी। मगर, मामला टप्पेबाजी का निकला है। जिन लोगों पर लूट का आरोप लगाया है, वह उन्हें डेढ़ साल से जानते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ठग ने पहले दिखाए थे मोती

वो उसके पास चंदे की रसीद कटवाने आए थे। तब से उसकी पहचान हो गई। 15 दिन पहले नेकराम से कहा कि उनके पास दो किलोग्राम सोना रखा है। 13 दिन पहले मोती भी दिखाए। नेकराम ने सराफ को दिखाए तो वो सोने के निकले। 

नेकराम को लालच दिया गया कि वो 50 लाख रुपये में एक करोड़ का सोना दे देंगे। नेकराम खरीदने के लिए तैयार हो गए। उन्होंने एडवांस में चार लाख रुपये देने के लिए बुलाया था। आरोपी रुपये लेकर चले गए। 

बाद में नेकराम को अहसास हुआ कि ठगी हुई है। इस पर लूट की सूचना दी। इस मामले में एत्माद्दौला के गौतम नगर निवासी पप्पू, धर्मा राय, जमुना और एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

व्यापारी ने चार लाख लूट की दी थी सूचना 

घटना के बाद व्यापारी नेकराम ने पुलिस को चार लाख रुपये लूट की सूचना दी थी। बंदू कटरा स्थित नगला भवानी सिंह निवासी नेकराम की घर के पास ही परचून की दुकान है। दोपहर दो बजे वह घर से स्कूटर पर निकले थे। उनके पास बैग में चार लाख रुपये रखे थे। 

व्यापारी के अनुसार वो रुपये सदर बाजार स्थित बैंक में जमा करने जा रहे थे। नेकराम ने बताया कि घर से 500 मीटर दूर ही एक बाइक पर सवार महिला सहित तीन लोगों ने उन्हें रोक लिया। दो लोग पैदल आ गए। उन्होंने बाइक पर टंगा थैला छीन लिया। 

इसके बाद भाग निकले। नेकराम ने शोर मचा दिया। कुछ दूरी पर खड़े दो दरोगा आ गए। इस पर पीछा करके एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी चेक किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed