फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fraud with four youths in the name of job in agra

सावधान ! भूलकर भी ना करें ऐसे लिंक पर क्लिक, वरना खाली हो जाएगा बैंक खाता

Sat, 30 Nov 2019 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Nov 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
fraud with four youths in the name of job in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
साइबर अपराधियों ने आगरा के महापौर नवीन जैन के भाई की कंपनी पीएनसी इंफ्राटेक में नौकरी लगवाने के नाम पर युवाओं से ठगी कर ली। गूगल पर दर्ज कंपनी के दफ्तर का नंबर बदल दिया। कॉल करने वाले युवकों को एचआर मैनेजर बताकर उनके मोबाइल पर लिंक भेजा और खाते की जानकारी ले ली। 
विज्ञापन


इसके बाद साइबर अपराधियों ने खातों से रकम निकाल ली। चार लोगों की शिकायत मिलने पर शुक्रवार को कंपनी के एचआर मैनेजर और सुरक्षा अधिकारी ने एसएसपी बबलू कुमार को तहरीर दी। मामले की जांच साइबर क्राइम सेल को सौंपी गई है।
विज्ञापन


सुल्तानपुर के थाना अखंडनगर निवासी मोहम्मद परवेज ने पीएनसी कंपनी में नौकरी के लिए गूगल पर कंपनी का नंबर सर्च किया था। इसमें एक मोबाइल नंबर आया, जिस पर उन्होंने कॉल किया। कॉल रिसीव करने वाले ने खुद को कंपनी का एचआर मैनेजर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाते से कट गए पांच हजार रुपये

उसने नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। फॉर्म भरवाने के नाम पर परवेज से पांच रुपये जमा करने के लिए कहा। इसके लिए उनके मोबाइल पर एक लिंक भेज दिया। लिंक पर क्लिक करने पर वेब पेज खुल गया। इसमें परवेज ने अपने खाते और एटीएम कार्ड की जानकारी भर दी। इस पर उनके खाते से पांच हजार रुपये कट गए।

पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड का कॉरपोरेट ऑफिस सिविल लाइंस में है। यह महापौर नवीन जैन के भाई की कंपनी है। ठगी का पता चलने पर परवेज ने छह नवंबर को कंपनी के ऑफिस में शिकायत की। कंपनी के सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौधरी और एडमिन व एचआर मैनेजर अमित उपाध्याय ने शुक्रवार को एसएसपी से शिकायत की है। 

एचआर मैनेजर अमित उपाध्याय ने बताया कि चार युवकों ने शिकायत की थी। लेकिन, लिखित शिकायत एक ने ही की है। इस पर जांच कराई जा रही है। कंपनी का नंबर बदलकर घटना को अंजाम दिया गया है। गूगल से गलत नंबर भी हटवाया जाएगा।

कई युवकों के ठगी का शिकार होने की आशंका 
पीएनसी कंपनी में चार युवकों ने शिकायत की थी। इनमें से मोहम्मद परवेज ने लिखित शिकायत की। लेकिन, आशंका जताई जा रही है कि कई और युवक ठगी का शिकार हुए हैं। कंपनी ने गूगल पर अपने कार्यालय का लैंड लाइन नंबर दे रखा था। साइबर अपराधियों ने इसी नंबर को बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed