फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fraud Sells Cars in Low Cost Police arrested Three Criminals Crime News Agra

सावधान! सस्ती कार बेच रहे ठग, व्हाट्सएप से फोटो दिखाकर करते हैं ठगी, पुलिस ने तीन शातिर पकड़े

Thu, 14 Nov 2019 11:27 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 14 Nov 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
Fraud Sells Cars in Low Cost Police arrested Three Criminals Crime News Agra
डेमो - फोटो : डेमो
सस्ती कार दिलाने का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना फरार है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय मे पेश किया है।
विज्ञापन


दिलशाद गार्डन, दिल्ली निवासी विजय यादव ने बताया कि 10 दिन पूर्व कनाट प्लेस दिल्ली में भीम बहादुर उर्फ सागर गुरंग निवासी बसंतकुंज दिल्ली व सनी नागपाल मिले। इन्होंने उसे सस्ती कार दिलाने का आश्वासन दिया। नीले रंग की कार का फोटो व्हाट्सएप पर दिखाकर दो लाख रुपये तय कर लिए। कार की डिलीवरी आगरा में लेने को कहा।
विज्ञापन


नौ नवंबर को भीम बहादुर, सनी नागपाल व सत्यारंजनधर विजय को कार दिलाने के लिए आगरा लेकर आए। 10 नवंबर को एक अन्य युवक गणपति रेजीडेंसी आगरा निवासी तरुण गुप्ता को साथ लेकर चारों लोग तेहरा चौराहे पर बस से आए। यहां विजय से दो लाख रुपये लेकर फरार हो गए। विजय ने मामले सैंया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार दोपहर 12 बजे आईएसबीटी बस स्टेशन से पुलिस ने आरोपी भीम बहादुर उर्फ सागर गुरंग, सत्यारंजनधर व तरुण गुप्ता को दिल्ली जाने वाली बस में बैठने के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से 18 हजार रुपये व तीन मोबाइल बरामद किए हैं। प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह ने बताया कि इस गिरोह का मास्टरमाइंड सनी नागपाल है। यह गिरोह पुरानी कार खरीदने वालों की तलाश कर उन्हें झांसा देकर रुपये लेकर फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed