फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fraud report against SP's district panchayat member

सपा के जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 21 Nov 2021 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Fraud report against SP's district panchayat member
मैनपुरी। सपा के जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव बघिरुआ निवासी महिला ने धोखाधड़ी और धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि जमीन खरीद-फरोख्त के लिए दिया गया चेक बाउंस हो गया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव बघिरुआ निवासी सुमन देवी व उनके पति मनोज कुमार ने कुछ समय पूर्व अपनी एक जमीन सपा के जिला पंचायत सदस्य नीरज उर्फ राजेश खटीक निवासी मोहल्ला गाड़ीवान सदर कोतवाली को बिक्री की थी। 14.91 लाख रुपये जमीन की कीमत तय हुई। राजेश ने भुगतान के नाम पर एक चेक दो लाख और दूसरा चेक 12.91 लाख रुपये का दिया। दोनों चेक पंजाब नेशनल बैंक के थे। जब सुमन ने बैंक में चेक लगाकर रुपये निकालने चाहे तो राजेश के खाते में रुपये न होने के चलते दोनों चेक बाउंस हो गए। धोखाधड़ी की जानकारी होने के बाद जब रुपये मांगे तो जान से मारने की धमकी दी गई। बताया कि उनकी जमीन पर जिला पंचायत सदस्य ने कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन

-----
पहले भी दर्ज हो चुका है मामला
सपा नेता नीरज उर्फ राजेश खटीक किशनी के वार्ड नंबर तीन से जिला पंचायत सदस्य हैं। उनके खिलाफ पूर्व में जिला पंचायत कार्यालय में तैनात जेई दीपक कुमार की ओर से फर्जी एफडीआर लगाकर भुगतान कराए जाने का मामला दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed