फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fraud of Rs 99 thousand in the name of admission in Sainik School

Agra News: सैनिक स्कूल में एडमीशन के नाम पर 99 हजार की ठगी

Wed, 20 Sep 2023 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 20 Sep 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 99 thousand in the name of admission in Sainik School
बेवर। के जोत गांव के रहने वाले एक अभिभावक से पुत्र के सैनिक स्कूल में एडमीशन कराने के नाम पर 99 हजार रुपये की ठगी की गई। कुछ दिन बाद फिर से एक लाख रुपये की मांग की गई। शक होने पर जब पीड़ित ने जानकारी की तो ठगी का मामला उजागर हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जोत गांव निवासी मनोज कुमार ने बताया कि पुत्र आलोेक ने आठवीं की परीक्षा पास की थी। वह उसका एडमीशन सैनिक स्कूल में कराना चाहते थे। इस बीच ओशिम सैनिक स्कूल कालीबंगा हनुमानगढ़ राजस्थान के विद्यालय प्रतिनिधि ने उनसे एडमीशन के नाम पर 99 हजार रुपये मांगे। बच्चे का सैनिक स्कूल में दाखिला कराने के लिए रकम दे दी। इसके कुछ दिन बाद एक लाख रुपये की और मांग की गई। जब मनाेज ने असमर्थता जताई तो एडमीशन कराने से मना कर दिया। उसके 99 हजार रुपये भी वापस नहीं किए। ठगी का पता लगने के बाद पीड़ित ने तहरीर दी। मनोज की तहरीर के आधार पर बेवर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed