फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fraud of Rs 5 lakh in the name of cold store agreement

Agra News: कोल्ड स्टोर के एग्रीमेंट के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी

Fri, 30 Aug 2024 10:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 30 Aug 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 5 lakh in the name of cold store agreement
मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र के गांव तिमनपुर निवासी एक युवक ने आगरा में एक कोल्ड स्टोर का एग्रीमेंट करने के बाद तोड़ने का ठेका लिया था। काम शुरू होने के बाद मालिक ने मजदूरों को भगा दिया। युवक ने जब एडवांस दिए गए पांच लाख रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुरावली क्षेत्र के गांव तिमनपुरा निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को बताया कि वह ठेका पर मकान आदि तोड़ने का कार्य करते हैं। 13 अगस्त को उनके पार्टनर ओमप्रकाश को फोन आया कि नवीन कुमार अग्रवाल बोल रहा हूं। उनका कोल्ड स्टोर हाथरस रोड पोइया गांव के पास है। उसे तोड़ना है। 14 अगस्त को वह पार्टनर सुनील, ओमप्रकाश के साथ आगरा में कोल्ड देखने गया। वहां कोल्ड स्टोर के मालिक रामनाथ गोयल निवासी कमला नगर मिले। बताया कि आप नवीन से बात कर लो। यह कोल्ड नवीन को बेच दिया है।
विज्ञापन

नवीन से कोल्ड स्टोर बिक्री को लेकर एग्रीमेंट 1.10 करोड़ रुपये में तय हुआ। 10 लाख रुपये काम शुरू होने से पहले और एग्रीमेंट पर देना था। गांव आकर उसने 15 अगस्त को नवीन कुमार के खाते में एक लाख रुपये डाल दिए। अगले दिन एक लाख और तीन लाख रुपये नकद रामनाथ गोयल को दिए। 20 अगस्त को नवीन से एग्रीमेंट करने के लिए कहा तो वह टाल मटोल करने लगा। 22 अगस्त को रामनाथ और नवीन ने उनके मजदूरों को गाली गलौज कर भगा दिया। इसके बाद नवीन से पांच लाख रुपये वापस करने के लिए कहा तो मना कर दिया। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कुरावली पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed