{"_id":"5ddd37538ebc3e54921f56e4","slug":"fraud-of-rs-42-lakh-with-young-man-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टोल टैक्स का ठेका दिलाने के नाम पर 42 लाख रुपये ठगे, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी का बेटा बना शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल टैक्स का ठेका दिलाने के नाम पर 42 लाख रुपये ठगे, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी का बेटा बना शिकार
Wed, 27 Nov 2019 12:15 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 27 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के बेटे के साथ 42 लाख रुपये की ठगी हो गई। उससे एक युवक ने टोल टैक्स का ठेका दिलाने का झांसा देकर पांच बार में 60 लाख रुपये ले लिए। बाद में दबाव पड़ा तो 18 लाख वापस कर दिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसएसपी बबलू कुमार से की है। उन्होंने सिकंदरा थाना प्रभारी को जांच सौंपी है।
शाहगंज क्षेत्र के खेरिया मोड़ पर सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी जालिम सिंह चाहर परिवार के साथ रहते हैं। उनके बेटे राजकुमार ने बताया कि शास्त्रीपुरम निवासी राम अवतार से उसकी जान पहचान 2013 में हुई थी। 2017 में उसने कहा कि वह टोल टैक्स का ठेका दिला सकता है।
राम अवतार के पास कुछ समय के लिए टोल वसूली का ठेका रहा था। इस कारण उस पर यकीन आ गया। उसने फर्जी कागजात दिखा दिए। पहले कहा कि राजस्थान में ठेका दिलाएगा, इसके बाद यूपी में। इस तरह उससे 60 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन
वो पुलिस से शिकायत न करे, इसलिए जब भी दबाव पड़ता, कभी पांच लाख, तो कभी दो लाख वापस कर देगा। अब राजकुमार का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। घर जाकर पैसा मांगा तो जान से मारने की धमकी दी। आरोपी पर पहले से भी केस दर्ज है।

Trending Videos
खेरिया एयरपोर्ट का फर्जी नियुक्ति पत्र दिया
ताजगंज के कोलक्खा निवासी लवकेश से ठगों ने 13500 रुपये उसे खेरिया एयरपोर्ट में नियुक्ति हो जाने का फर्जी पत्र थमा दिया। वो मंगलवार को ज्वाइनिंग के लिए पहुंचा तो पता चला कि उसके साथ धोखा हुआ है। उसने एसएसपी से शिकायत की है। इसकी जांच साइबर सेल को दी गई है।
लवकेश ने बताया कि उसने बिजली घर चौराहा पर पंफलेट लगा देखा था कि एयरपोर्ट में सीधी भर्ती। इस पर दिए गए नंबर पर फोन किया तो उससे 500 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस खाते में जमा कराई गई। इसके बाद कहा कि 13000 प्रोसेसिंग फीस है। यह भी खाते में जमा कराई। उसके घर जो नियुक्ति पत्र भेजा, वह फर्जी निकला।