फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fraud of crores from gst department by creating fake firm

UP: फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों की ठगी, पुलिस ने गिरफ्तार किए चार आरोपी; ऐसे लगाते थे सरकार को राजस्व की चपत

Sun, 01 Mar 2026 11:02 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 01 Mar 2026 11:02 AM IST
सार

विभाग की ओर से फर्म के बारे में जांच करने पर उक्त पते पर कोई फर्म नहीं मिली थी। जबकि फर्म के नाम से जीएसटी रिटर्न प्रस्तुत कर 6.02 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट लेकर राजस्व का नुकसान पहुंचाया गया था। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी।

विज्ञापन
Fraud of crores from gst department by creating fake firm
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों की ठगी करने वाले चार आरोपियों को लोहामंडी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से लैपटॉप, मोबाइल और पैन कॉर्ड बरामद हुए हैं। पुलिस वांछित अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


एसीपी लोहामंडी गौरव कुमार ने बताया कि राज्य कर अधिकारी विकास कौशिक ने 18 दिसंबर को लोहामंडी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि एटा के जलेसर क्षेत्र में अवधेश ट्रेडर्स नाम से फर्म रजिस्टर्ड कराई थी। फर्म के बारे में जांच करने पर उक्त पते पर कोई फर्म नहीं मिली थी। जबकि फर्म के नाम से जीएसटी रिटर्न प्रस्तुत कर 6.02 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट लेकर राजस्व का नुकसान पहुंचाया गया।
विज्ञापन

 
फर्जीवाड़े में कमलानगर के गोविंद गोयल, तुषार सारस्वत और कपिल शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि अपने साथी अज्जू उर्फ अक्षय, रिषभ उर्फ लालू यादव, लकी, शिवम उर्फ चूचा और यूनिस के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेजा के आधार पर फर्म बनाकर आईटीसी की चोरी करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दूसरा मामला एमजी रोड पर प्रकाश ट्रेडर्स के नाम फर्म रजिस्टर्ड कराने का था। पुलिस को जांच में प्रकाश के साथ रवि सिंह, मयूर नागपाल, विनीत ,राजकुमार झां, आसिफ और दो महिला अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए। आरोपी बुलंदशहर निवासी रवि को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed