फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fraud

कासगंज फर्जी शिक्षिका प्रकरणः पुलिस ने जुटाए साक्ष्य, स्कूल स्टॉफ से मिली ये जानकारी

Tue, 23 Jun 2020 03:00 PM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: आगरा ब्यूरो Updated Tue, 23 Jun 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
fraud
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कासगंज कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में हुए फर्जीवाड़े की जानकारी के लिए सोमवार को विद्यालय पहुंची। यहां स्टाफ से जानकारी ली और शिक्षिका व वार्डन के दस्तावेजों की प्रतियां जुटाईं। बालिका शिक्षा के मौजूदा डीसी से भी कई बिंदुओं पर जानकारी ली। नियुक्ति से पहले हुए आवेदन पत्रों की छायाप्रति भी मांगी।
विज्ञापन


मैनपुरी के भोगांव की लक्ष्मी के नाम पर वर्ष 2016 से फर्जी शिक्षिका अमांपुर के रानामऊ कस्तूरबा विद्यालय में नौकरी करती रही। हिमांयूपुर सोरों के कस्तूरबा विद्यालय में बीएड की फर्जी डिग्री के आधार पर वर्ष 2007 से आगरा की चित्रा शर्मा वार्डन के तौर पर नौकरी करती रहीं। अनामिका प्रकरण के बाद शुरू हुए मूलदस्तावेजों की जांच में यह दोनों का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


मुकदमा दर्ज होने के बाद सोरों और अमांपुर पुलिस जांच में जुटी है। सोरों पुलिस के वरिष्ठ उपनिरीक्षक मौहर सिंह तोमर ने हिमांयूपुर विद्यालय पहुंचकर वार्डन के दस्तावेजों की प्रतियां ली हैं। अमांपुर पुलिस के उपनिरीक्षक आबिद कुरैशी ने रानामऊ विद्यालय पहुंचकर स्टाफ से पूछताछ की। बालिका शिक्षा के डीसी महेश कुमार से भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मी की तलाश में मैनपुरी गई टीम
लक्ष्मी के नाम पर नौकरी करने वाली फर्जी शिक्षिका की तलाश में टीम मैनपुरी के भोगांव गई है। मैनपुरी पुलिस के सहयोग से अमांपुर पुलिस मैनपुरी में प्रकरण की जांच कर रही है। हांलाकि अभी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।

मजिस्ट्रेट नामित किए गए
अनामिका शुक्ला उर्फ सुप्रिया की अलमारी खोलने के लिए डीएम सीपी सिंह ने कासगंज के नए तहसीलदार को मजिस्ट्रेट नामित कर दिया है। पुलिस और शिक्षा विभाग की टीम मजिस्ट्रेट की निगरानी में दस्तावेजों की जांच करेगी।

वार्डन और शिक्षिका के खातों की विस्तृत डिटेल मंागी है। खाते सीज करा दिए हैं। रिकवरी के लिए टीम बनाई जा रही है। पुलिस जो जानकारी मांग रही है पूरा सहयोग कर रहे हैं। - अंजली अग्रवाल, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed